{"_id":"300d40a586714c044187260a7d29d525","slug":"typhoid-case-increased-in-mdc-5-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीसी-5 की सोसाइटी में फैला टायफायड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीसी-5 की सोसाइटी में फैला टायफायड
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीसी-5 की सोसाइटी जीएच-1 में दूषित पानी पीकर बीमार हुए लोगों में आधे से ज्यादा को टायफायड है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों सोसाइटी से नौ लोगों के ब्लड सैंपल लिए थे, जिनमें पांच लोगों में टायफायड की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डिप्टी सिविल सर्जन डा. सविता के नेतृत्व में सुबह दस बजे से कैंप लगाकर लोगों की फिर से जांच की।
वहीं, दूषित पाली की सप्लाई से मंगलवार को भी सोसाइटीवासियों को राहत नहीं मिली। एसोसिएशन के सदस्य दिनभर इसी काम में उलझे रहे, लेकिन पाइप लाइन को चेक करने वाला प्लंबर शाम तक पहुंचा।
विज्ञापन
आशंका है कि सोसाइटी के करीब चार दर्जन घरों में लीकेज की समस्या है। फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि बुधवार से प्लंबर का काम शुरू होगा। उन्होंने एस्टीमेट बनाकर दे दिया है। उन्हें सामान खरीदकर देना है।
विज्ञापन
कनेक्शन काटकर छत के ऊपर से मिलेगा पानी
सोसाइटी के प्रधान हरिओम ने बताया कि प्लंबर से बात हो चुकी है। 48 घरों में पानी और सीवरेज की पाइप लाइन लीकेज होने की आशंका है, जिन्हें बारी-बारी से सही किया जाएगा।
इन फ्लैट का पानी नीचे से डिस्कनेक्ट कर छत से नए पाइप के जरिए सप्लाई दी जाएगी। प्लंबर वाले ने ढाई लाख का एस्टीमेट बनाकर दिया है। बुधवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।
प्रशासन से मदद की गुहार
एसोसिएशन के प्रधान हरिओम ने बताया कि इस मेंटिनेंस में काफी खर्च है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि कुछ मदद की जाए।