{"_id":"ece083b3ccf4b39bea39f9644f797b24","slug":"two-years-old-railway-time-table-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर दो साल पुरानी समयसारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर दो साल पुरानी समयसारिणी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ रेलवे के आला अधिकारी चंडीगढ़ को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की बात कर रहे हैं। वहीं ट्रेनों की जानकारी के लिए स्टेशन पर यात्री भ्रमित हो रहे हैं। क्योंकि चंडीगढ़ और पंचकूला रेलवे स्टेशन की तरफ लगी ट्रेनों की समय सारणी दो साल पुरानी है।
विज्ञापन
इसमें नई ट्रेनों का जिक्र तक नहीं। स्टेशन पर 2014 की समयसारिणी लगाई गई है। इस संबंध में यात्रियों ने कई बार स्थानीय स्टेशन मास्टर को शिकायत दी, उसके बाद भी स्टेशन पर लगे समयसारिणी को अपग्रेड नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
रेल यात्री रविशंकर ने बताया कि दिसंबर 2015 में स्टेशन मास्टर को शिकायत दी थी, उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि समयसारिणी बोर्ड को अपग्रेड करवाया जाएगा, लेकिन इस बात को भी चार माह बीत चुके। अब तक इसे अपग्रेड नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
दिनेश कुमार, डीआरएम रेलवे अंबाला मंडल ने बताया कि अगर रेलवे स्टेशन पर समयसारिणी बोर्ड पुराना है तो उसे तत्काल बदलवाया जाएगा, ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो।