{"_id":"5a8bf5f64f1c1b5e028b641f","slug":"two-years-old-missing-child-dead-body-found-in-house-in-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टंकी में थी बेटे की लाश और उसी से पानी पी रहे थे मां-बाप, सामने आई असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी में थी बेटे की लाश और उसी से पानी पी रहे थे मां-बाप, सामने आई असलियत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 20 Feb 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
बच्चे का शव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टंकी में दो साल के बेटे की लाश पड़ी थी और मां-बाप उसी से पानी पी रहे थे। अचानक कुछ ऐसा कि असलियत सामने आ गई और फिर मां-बाप खुद को संभाल नहीं पाए।
बाप ने टंकी में झांककर देखा तो पता चला कि बेटे की लाश वहां पड़ी है, जबकि उसे वे दो दिन से तलाश रहे थे। बेटे की लाश देखकर बाप बेसुध हो गया। फिर होश संभलते ही चिल्लाया तो मृतक बच्चे की मां दौड़ी आई। उसने टंकी में बेटे की लाश देखी तो वह बेहोश ही हो गई।
मामला हरियाणा के पंचकूला का है। कालका मंडी में शनिवार को लंगर खाने जाने के बाद से लापता सात वर्षीय कुनाल ऊर्फ सोनू का शव उसके ही घर में बने पानी के अंडर ग्राउंड टैंक में मिला। सोमवार को पिता अशोक ने जब टैंक खोला, तो पानी में बेटे सोनू का शव देखकर सन्न रह गए।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पिछले दिनों सोनू की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजन और पुलिस सोनू की तलाश में जुटे थे। इस बीच सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू का शव उसके ही घर में बनी पानी की अंडर ग्राउंड टंकी में मिला है।

बाप ने इस तरह देखी बेटे की लाश
मिली लाश
- फोटो : demo pic
वहीं मृतक बच्चे के पिता अशोक ने बताया कि सोनू यूकेजी में पढ़ता था। शनिवार को अचानक गायब हो गया था। काफी तलाशने के बाद 18 फरवरी को उन्होंने कालका पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच घर में बनी टंकी में उसका शव मिला। जबकि इसी टंकी से हम पानी पी रहे थे।
खाना बना रहे थे, घर के सभी काम कर रहे थे। वो तो मैंने पानी निकालने के बाल्टी डाली तो वह फंस गई। उसे निकालने के लिए ही झांका था कि बेटा ऐसी हालत में मिला। अब हम सभी के लिए बड़ा सवाल ये है कि सोनू टंकी में कैसे गिरा? वो गिर गया या गिराया गया। बता दें कि फिलहाल पुलिस और परिवार इसे हादसा मान रहे हैं।
परिवार का मानना है कि खेलते हुए शायद सोनू टंकी में गिर गया हो। सवाल है कि अगर वह गिरा तो किसी को पता क्यों नहीं चला। किसी ने दो दिन तक टंकी को देखा क्यों नहीं। इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।