{"_id":"6190c5cc79fbeb1d49421f72","slug":"two-women-leaders-left-the-aam-aadmi-party-and-joined-congress-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने दिया जोर का झटका: दो महिला नेताओं की करवाई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने दिया जोर का झटका: दो महिला नेताओं की करवाई घर वापसी
Sun, 14 Nov 2021 01:46 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:46 PM IST
सार
चंडीगढ़ में दो महिला नेता आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। ये नेता इससे पहले कांग्रेस में ही थीं, जिन्होंने आप को ज्वाइन कर लिया था। इनमें अनीता शर्मा और कमलेश चौधरी शामिल हैं। दोनों नेताओं को प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी ज्वाइन करवाई।
विज्ञापन
कांग्रेस की सदस्यता लेतीं कमलेश चौधरी और अनीता शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने जोर का झटका दिया है। आम आदमी पार्टी में कांग्रेस को छोड़कर गईं अनीता शर्मा और कमलेश चौधरी की घर वापसी हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने दोनों नेताओं को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में पार्टी में दोबारा से ज्वाइन करवा दिया है। अनीता शर्मा आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ महिला इकाई की अध्यक्ष थीं। कमलेश चौधरी महासचिव थीं। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को काफी बल मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हिसार: परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर करवाते थे पास, तीन साल से सक्रिय था गिरोह
विज्ञापन
अनीता शर्मा और कमलेश चौधरी ने इस दौरान कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए नहीं आई हैं। यह मेरी घर वापसी है। अनीता शर्मा ने कहा कि जब वे आम आदमी पार्टी में गईं थी, तो उन्हें पवन बंसल के खिलाफ बोलने को कहा जाता था। मैं पवन कुमार बंसल की काफी रिस्पेक्ट करती हूं। उनके खिलाफ में कुछ नहीं बोल सकतीं। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हूं। अनीता शर्मा ने कहा कि वे पार्टी में सेवा के लिए आई हैं।
विज्ञापन