फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CIA caught the gang who passed the exam in a fake way in Hisar

हिसार: परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर करवाते थे पास, तीन साल से सक्रिय था गिरोह, चार गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 01:03 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 01:03 PM IST
सार

हिसार के बिठमड़ा गांव में एक गिरोह पकड़ा गया है, जो कई परीक्षार्थियों को फर्जी ढंग से परीक्षाएं पास करवा चुका है। सीआईए ने चार आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन लाख रुपये नकदी, आधार कार्ड, एडमिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपी लाखों रुपये वसूलते थे। जांच जारी है।

विज्ञापन
CIA caught the gang who passed the exam in a fake way in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार में परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर सरकारी नौकरी लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। हिसार की सीआईए ने उकलाना के गांव बिठमड़ा से चार आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन लाख रुपये नकदी, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। मामले के संबंध में सीआईए ने उकलाना थाने में रामफल, जगदीश, राजेश, रामनिवास और कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान-डेंगू मरीजों का मुफ्त इलाज कर रहे, किट की प्रदेश में कमी नहीं
विज्ञापन


यह बताया सीआईए ने
सीआईए की ओर से उकलाना थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया कि सीआईए टीम सुरेवाला चौक पर गश्त पर थी। उस दौरान टीम को सूचना मिली कि बिठमड़ा निवासी रामफल, राजेश व नहला निवासी कुलदीप अन्य साथियों सहित मिलकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य को बैठाकर धोखाधड़ी करते हैं। सीआईए ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी के साथ सांठगांठ कर उससे मिलते-जुलते चेहरे के व्यक्ति की परीक्षार्थी के साथ फोटो एडिट कर असल परीक्षार्थी के स्थान पर कोई फर्जी बैठा देते हैं। इसकी एवज में परीक्षार्थी से भारी भरकम रकम वसूलते हैं। पहले भी कई सरकारी नौकरियों में ये ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दी दबिश
हरियाणा के कई जिलों में रविवार को होने वाली असिस्टेंट लाइनमैन की परीक्षा को लेकर ये आरोपी बिठमड़ा में रामफल के मकान में सांठगांठ कर रहे थे। टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी। वहां रामफल के मकान में बनी बैठक की खिड़की के पास खड़े होकर आरोपी मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। कह रहे थे कि एएलएम के पेपर का रेट 10 लाख रुपये है। पैपर पास करवाने की हमारी जिम्मेदारी है, आधे पैसे पहले लगेंगे। टीम ने तुरंत बैठक में दबिश दी। वहां से बिठमड़ा निवासी रामफल, जगदीश, राजेश व मदनपुरा निवासी रामनिवास को मौके पर ही दबोच लिया गया।


ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल कैथल के किसान की मौत

ये सामान किया बरामद
रामफल की तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन, जगदीश के पास से एक मोबाइल फोन व मोबाइल के कवर में पड़ा सिम, राजेश के पास से एक मोबाइल फोन और रामनिवास के पास से पॉलिथिन में से तीन लाख रुपये के नोट बरामद हुए। पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि मदनपुरा निवासी उसके भतीजे राजकुमार के बेटे रमेश की एएलएम की परीक्षा पास करवाने के लिए वह ये राशि रामफल को देने आया था। इसके अलावा पुलिस को वहां मेज पर पड़ा एक लैपटॉप, वहां पड़े बैग में से एडमिट कार्ड की प्रतियां, दो लोगों के आधार कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा वहां से 22 पेज की एक हिसाब की कॉपी बरामद हुई। इस कॉपी पर परीक्षार्थियों के नाम व लेन-देन लिखा हुआ था। वहां से टीम को तीन पीले रंग के पोस्ट कार्ड लिफाफे भी मिले। जिन पर कइयों के नाम व पते लिखे हुए थे।

ये भी पढ़ें-फिल्मी: बस्ती वालों मेरी शादी करवाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा, शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ा युवक

पूछताछ में यह बोले आरोपी
पूछताछ में रामफल, जगदीश व राजेश ने बताया कि वह करीब दो-तीन वर्ष से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली ग्रुप डी, एएलएम व सिपाही की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से सांठगांठ कर परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर परीक्षा पास करवाते थे। ग्रुप डी की परीक्षा पास करवाने के एवज में पांच लाख, एएलएम की परीक्षा पास करवाने के एवज में सात लाख व सिपाही पद की परीक्षा पास करवाने के एवज में 10 से 15 लाख रुपये परीक्षार्थी से लेते थे।

आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है।
-इंस्पेक्टर नवीन, सीआईए प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed