फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two special train starts soon in chandigarh

त्योहारी सीजन में चंडीगढ़ से दो स्पेशल ट्रेन

Fri, 19 Sep 2014 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
two special train starts soon in chandigarh

फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ से दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 22 सितंबर से नंगलडैम-लखनऊ वीकली ट्रेन और 25 सितंबर से चंडीगढ़ वाराणसी विकली स्पेशल चलेगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़-वाराणसी ट्रेन 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर वीरवार को चलेगी। ये ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम को साढ़े 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ये वाराणसी से रात को 8:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर को ढाई बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, एक सेकिंड एसी,दो थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 लगेज वैन कोच होंगे। ये ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सोमवार चलेगी नंगलडैम-लखनऊ
नंगलडैम-लखनऊ वाया चंडीगढ़ ट्रेन हर सोमवार को चलेगी। ये ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक के लिए चलाई जा रही है। ये  नंगलडैम से रात को 11:45 बजे चलेगी और रात को 2:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 2:10 बजे फिर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर को 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से शाम को 6:25 बजे चलेगी और सुबह 6:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 6:10 बजे रवाना होगी और सुबह 8:50 बजे नंगलडैम पहुंचेगी।

इस महीने चल सकती है कालका-कटरा ट्रेन
कालका से कटरा के लिए चलने वाली ट्रेन का इंतजार खत्म हो सकता है। चंडीगढ़ के स्टेशन अधीक्षक आरके दत्ता ने बताया कि इस महीने के आखिर तक ट्रेन के चलने की संभावना है। इस ट्रेन का शेड्यूल रेलवे ने पहले ही जारी कर दिया है। ये ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। कालका से यह शाम को 7 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे कटरा पहुंचाएगी। वापसी में हर बुधवार और शनिवार को रात साढ़े 9 बजे कटरा से चलकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे कालका पहुंचा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed