{"_id":"804c847a27279562fa186de627d78732","slug":"two-special-summer-vication-train-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर वेकेशंस में कीजिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर वेकेशंस में कीजिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Mar 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके लिए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से आपको वाराणसी पहुंचाएगी। समर वेकेशंस को देखते हुए रेलवे 2 अप्रैल से इस हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को चलाएगा।
विज्ञापन
रेलवे इसके अलावा दो अन्य हॉलीडे स्पेशल ट्रेन इन दो महीनों में चलाने जा रहा है। एक ट्रेन नंगल डैम-लखनऊ और दूसरी चंडीगढ़-लुधियाना के बीच दौड़ेगी। हालांकि यह ट्रेनें पहले भी रेलवे स्पेशल डेज में चलाता रहा है।
विज्ञापन
मार्च के एंड में स्टूडेंट्स के एग्जाम खत्म हो रहे हैं। ऐसे में गर्मियों में इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है। इसे देखते हुए ही रेलवे ने इन्हें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ये है टाइमिंग
चंडीगढ़-वाराणसी हॉलीडे स्पेशल
गाड़ी संख्या 04928 चंडीगढ़-वाराणसी हॉलीडे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। इस समयावधि में यह ट्रेन 13 फेरे लगाएगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यह हर वीरवार रात 11.15 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी।
नंगल डैम-लखनऊ ट्रेन
गाड़ी संख्या 04924 नंगल डैम से चलकर हर मंगलवार सुबह 2.15 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 2.20 बजे रवाना होगी। यह 6 अप्रैल से 29 जून तक नंगल डैम से हर सोमवार मध्यरात्रि चलेगी।
चंडीगढ़-लुधियाना हॉलीडे स्पेशल
गाड़ी संख्या 04926 चंडीगढ़ से लुधियाना और लुधियाना से चंडीगढ़ के बीच रोजाना 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। यह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी।