फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two smugglers arrested from Amritsar for smuggling drugs from Pakistan through drones

Chandigarh News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स तस्करी के आरोप में अमृतसर से दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested from Amritsar for smuggling drugs from Pakistan through drones
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की एंट्री नारकोट्रिकस टास्क फोर्स ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग्स की तस्करी कराने वाले गिरोह के मुख्य तस्कर समेत दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के रहने वाले तस्कर मुख्य रणजीत सिंह उर्फ राणा और वहीं के रणजीत के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी पुलिस ने पहले पकड़े गए गिरोह के तस्कर हरप्रीत सिंह के खुलासे के बाद की है। पुलिस ने गांव दाओ में छापा मारे के दौरान 106.36 ग्राम हेरोइन के साथ रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे मिले मोबाइल और रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर रणजीत को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम ब्रांच उदय पाल ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर उनकी टीम मनीमाजरा इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम गश्त करते हुए जब हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट के पास मौजूद शीतला माता मंदिर के पास पहुंची थी। टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 53.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने पहचान 28 साल के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी अमृतसर के रूप में बताई। मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने हरप्रीत का पांच दिन का रिमांड हासिल किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह हेरोइन अमृतसर के मुख्य ड्रग्स तस्कर रणजीत सिंह राणा से लेकर आता था। रणजीत सिंह राणा अमृतसर में गांव दोओके में रहता है।
विज्ञापन


हरप्रीत की निशानदेही पर पकड़े गए दोनों आरोपी
एंट्री नारकोट्रिकस ट्राक्स फोर्स टीम ने हरप्रीत की निशानदेही पर 18 अक्तूबर को अमृतसर के गांव दोओके में छापा मारकर मुख्य ड्रग तस्कर रणजीत सिंह उर्फ राणा को काबू किया। उसके पास से पुलिस ने 106.36 ग्राम हेरोइन और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रणजीत राणा को अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड हासिल किया। क्राइम ब्रांच ने मुख्य तस्कर रणजीत सिंह राणा की निशानेही पर 24 अक्तूबर को गिरोह में शामिल रणजीत को काबू किया। रणजीत मुख्य सप्लायर से हेरोइन लेकर आगे बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणजीत सिंह मंगवाता था पाकिस्तान से हेरोइन..
पूछताछ में मुख्य तस्कर रणजीत सिंह राणा ने खुलासा किया कि उसका गावं पाक सीमा से सटा हुआ है और उसके गांव के कई लोग पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी में शामिल हैं। उनमें से एक का संपर्क उसे पाक स्थित सप्लायर से मिला। इसके लिए उसने एक विदेशी नंबर पर व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और पाक तस्कर से संपर्क शुरू किया और इससे वह इरफान, नूर, इमरान, शायदा नाम के और तस्करों के संपर्क में आया। उसने पाक स्थित तस्करों नूर को अपना स्थान भेजा, उनमें से एक ने उसे कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक की बोतल में नशीली दवाओं की खेप भेजी, जिसे ड्रोन के माध्यम से दिए गए स्थान पर छोड़ दिया गया। बाद में उसने यह खेप पहले से गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत और अपने गांव के रणजीत सिंह उर्फ राणा को पहुंचा दी थी।


आरोपी का भाई पहले से अमृतसर पुलिस की गिरफ्त में
रणजीत सिंह उर्फ राणा का बड़ा भाई गुरप्रीत को अमृतसर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह जासूसी मामले में जेल में है उसके पिता इंद्रजीत सिंह पर पहले आरडीएक्स की खेप और एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed