{"_id":"c2665d82f620af9bbc1c002e284c9210","slug":"two-serious-assaults-with-knives-in-front-of-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के सामने चाकुओं से हमले में दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के सामने चाकुओं से हमले में दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 18 Aug 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कृष्णपुरा स्थित एक मंदिर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम में आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया और बीच बचाव करने आए उसके दोस्त को भी चाकू घाेेंप दिए।
चाकुओं से हमले के बाद मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। हमले का कारण घायल के भाई के साथ कहासुनी की पुरानी रंजिश बताया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत कृष्णपुरा में घटना बीती देर रात की है। विकास नगर निवासी पंकज अपने तीन दोस्तों के साथ मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने आया था। वे तीनों मंदिर के बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े थे। इसी समय कुछ युवक वहां पर आए गए और पंकज पर चाकुओं से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उसका दोस्त सन्नी बीचबचाव करने पहुंचा तो उसको भी चाकुओं से गोद दिया। चाकूबाजी की सूचना पर मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और काफी लोग मंदिर के बाहर आ गए। लोगों ने पंकज और सन्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से पंकज को गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पंकज और सन्नी ने बताया कि हमले में आकाश, अमित समेत सात युवक शामिल थे। परिजनों ने बताया कि पंकज के बड़े भाई प्रदीप के साथ आकाश का पैसों को कुछ मामला चल रहा था और 16 अगस्त को उनके बीच इसको लेकर कहासुनी भी हो गई थी।
आरोप था कि आकाश व उसके साथियों ने प्रदीप पर पिस्तौल तान दी थी और साढ़े तीन हजार रुपये या मोबाइल देने की धमकी दी थी। पुलिस को सूचना देते ही आरोपी फरार हो गए थे। आरोप है कि वे सब दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे।
कृष्णपुरा चौकी पुलिस के पास हमले की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बयान लेकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत