Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two rail overbridges will be built in Doraha and Dhuri.

Chandigarh News: दोराहा और धुरी में बनेंगे दो रेल ओवर ब्रिज

Wed, 28 Jan 2026 08:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Two rail overbridges will be built in Doraha and Dhuri.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के दोराहा और धुरी में दो रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाएं करीब 124 करोड़ की है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बताया कि इन दोनों शहरों में आरओबी की मांग बहुत लंबे समय से चल रही थी जिसे अब केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है।

बिट्टू ने बताया कि दोराहा में लेवल क्राॅसिंग 164 के पास 70 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इसके अलावा धुरी में नॉन लेवल क्राॅसिंग जीएडी में 54 करोड़ से आरओबी बनेगा। बिट्टू ने कहा कि आरओबी की मांग करते हुए बहुत से लोग धरने व प्रदर्शन कर रहे थे। उनके अनुसार दोनों परियोजनाएं लंबे समय से गहरी सियासी साजिशें की वजह से लटकी हुई थी मगर केंद्र सरकार ने आप दोनों परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पंजाबियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed