फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died due to drowning in Garhshankar of Punjab

पंजाब: गढ़शंकर में डूबने से दो की मौत, रोपड़ में तीन बच्चे बहे, गोताखोर और पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 27 Jun 2021 12:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 12:56 PM IST
सार

पंजाब के गढ़शंकर में नहर में डूबने से दो लोगों की जान चली गई। दरअसल, संतुलन बिगड़ने से गाड़ी नहर में गिर गई और इस दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जिंदगी लील ली। उधर, रोपड़ में तीन बच्चे नहर में बह गए हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Two people died due to drowning in Garhshankar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोटफातुही से गुजरने वाली बिस्त दोआब नहर में शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे दो वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ जाने के कारण नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी की छत पर बैठ गया, जिसे राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। 

विज्ञापन


घटना में बाल-बाल बचे जतिंदर सिंह निवासी सरहाला कलां ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने दोस्त अनमोल खाबड़ा निवासी घुम्मेयाला थाना माहिलपुर व जसदीप सिंह जस्सी निवासी कोटफातुही के साथ दोस्त मनजिंदर सिंह निवासी चेला से मिलने उनके गांव गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान वह रात दस बजे अपने-अपने घर दो गाड़ियों में लौट रहे थे। वह अपनी गाड़ी में अकेला था। इस बीच उसकी गाड़ी असंतुलित होकर नहर में गिर गई। उसने किसी तरह गाड़ी के सामने का शीशा तोड़ा और छत पर डेढ़ घंटे तक बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे अलावलपुर के दो लोगों ने उसे देखा और अन्य साथियों को बुलाकर सही सलामत बाहर निकाला। जिसके बाद वह घर चला गया। उसने बताया कि उसे नहीं पता कि उसके दो दोस्तों की कार भी नहर में गिर गई थी, जिसकी जानकारी उसे सुबह मिली, जब वह घटनास्थल पर पहुंचा। 

वहां अनमोल खाबड़ा के घरवालों ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की तो कार नहर के पानी में डूबी हुई थी और अनमोल खाबड़ा व जसदीप सिंह जस्सी के शव कार में पड़े थे। जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला गया। अनमोल खाबड़ा के शव को देखकर लगता था कि उन्होंने कार से बाहर निकलने के लिए काफी जद्दोजहद की लेकिन वह सामने का शीशा नहीं तोड़ पाए, उसकी टांग शीशे के साथ लगी थी।

नहर में नहाने गए तीन बच्चे बहे, तलाश जारी
उधर. रोपड़ में नहर में नहाने गए गांव खैराबाद के तीन बच्चे बह गए। जिनकी तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर खैराबाद निवासी मोहम्मद फार्म (12) पुत्र कासीम, अविनाश (12) पुत्र संतराम और समीर (10) पुत्र भोरा खान शाम चार बजे घर से गए थे और देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे।

इसके बाद परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। देर रात सरहिंद नहर के किनारे पर तीनों बच्चों के कपड़े व चप्पलें बरामद हुईं। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे नहर में नहाने आए थे और पानी में उतरते ही बह गए। शनिवार को बच्चों के परिजन और पुलिस तलाश में जुटे रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed