{"_id":"09015ff988fb00660350bf049fe2382f","slug":"two-new-skin-clinic-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में स्किन के दो नए क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में स्किन के दो नए क्लीनिक
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा रोगियों के लिए पीजीआई की स्किन ओपीडी में दो नए क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। इनमें पहला क्लीनिक त्वचा पर पानी वाले छालों की बीमारी (पेम्फिगस) से संबंधित है, जबकि दूसरा लेजर क्लीनिक होगा।
15 दिन में शुरू होगा लेजर क्लीनिक
अब तक पीजीआई में लेजर मशीन नहीं थी। दो मशीनें आ चुकी हैं। इनमें हेयर रिमुवल और एक्साइमर शामिल हैं। उन्हें इंस्टाल किया जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो 15 दिन के भीतर इस क्लीनिक की सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी।
अनचाहे बालों को इलाज मिलेगा
हेयर रिमुवल लेजर महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगी। डाक्टरों के मुताबिक कई महिलाओं में हरमोन प्राब्लम के कारण चेहरे पर बाल आ जाते हैं। इन्हें इस लेजर तकनीक से हटाया जा सकता है। प्राइवेट क्लीनिक में यह सुविधा काफी महंगी है, जबकि पीजीआई में सस्ता इलाज उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
सफेद दाग दूर होंगे
दूसरी मशीन एक्साइमर लेजर से फुलवेरी यानी सफेद दाग का इलाज होगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी काफी आम है।
पेम्फिगस का क्लीनिक
दूसरे क्लीनिक में पानी के छालों से संबंधित बीमारियों का इलाज होगा। पंजाब में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है।
हालांकि पहले भी पीजीआई में इन बीमारियों का इलाज उपलब्ध था, लेकिन अब ऐसे मरीजों का रिकार्ड भी संभाल रखा जाएगा, ताकि फालो किया जा सके।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह बीमारी इम्युन सिस्टम के हाइपर होने से होती है। सेल को जोड़कर रखने वाला सेल बाउंडेड खराब हो जाता है और वहां पानी इकट्ठा हो जाता है। इससे छाला बन जाता है।
यहां से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। ये छाले मुंह, आंख, त्वचा और कहीं भी उभर आते हैं। इन छालों में दर्द काफी होता है। क्लीनिक बनने के बाद अब दो विशेषज्ञ बैठेंगे। बीमारी का और बेहतर तरीके से इलाज होगा।
दोनों ही क्लीनिक मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। एक क्लीनिक की शुरुआत हो चुकी है जबकि दूसरी की भी जल्द हो जाएगी।
डा. दीपांकर डे, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्किन डिपार्टमेंट