{"_id":"fbd0f764baa3b7280d95d1ad9d8c3434","slug":"two-lifts-in-advocate-chamber","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के चैंबर्स कांप्लैक्स में लगेंगी दो लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के चैंबर्स कांप्लैक्स में लगेंगी दो लिफ्ट
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में वकीलों के चैंबर्स कांपलैक्स में दो लिफ्ट बनाने के लिए पहली बार एमपी लैंड फंड से 55 लाख रुपये मिले है।
विज्ञापन
55 लाख रुपए की यह रकम शहर से सांसद एवं पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने जारी की है। जिला बार एसोसिएशन के सचिव बलजीत सिंह सैणी ने पवन बंसल द्वारा जारी किए गए इस फंड को लेकर उनका आभार जताते हुए कहा कि आगामी कुछ माह में लिफ्टस चालू हो जाएगी।
सैणी के मुताबिक यह दो लिफ्टस वकीलों के चैंबर्स कांपलैक्स में वकीलों व क्लाईंटस की सुविधा के लिए होगी। प्रत्येक लिफ्ट में 10 के करीब लोगों के आने की जगह होगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भी यहां लिफ्ट के प्रपोजल को मंजूरी मिल चुकी है। बार सचिव सैणी को भेजे गए प्रशासन के इस मंजूरी पत्र में लिफ्ट के संबंध में नियम व शर्तों का जिक्र है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल ने यहां चैंबर्स कांप्लैक्स का उद्घाटन किया था। पिछले साल 25 जनवरी को प्रशासक शिवराज पाटिल ने सैक्टर 43 में नवनिर्मित चंडीगढ़ जिला अदालत का उद्घाटन किया था।