फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two died and five injured in road accident in Sonipat

सोनीपतः इको वैन-कार की भिड़ंत में बीडीपीओ दफ्तर के क्लर्क समेत दो की मौत, पांच घायल

Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Two died and five injured in road accident in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव बड़ौता में फ्लाईओवर के निकट सवारियों को लेकर जा रही इको वैन व कार में भिड़ंत में इको पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल के अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव खेड़ी दमकन निवासी नरेश (39) अपनी इको वैन को टैक्सी में चलाता है। मंगलवार सुबह उसने शहर से अपनी इको में सवारियां बैठाई और सोनीपत के लिए चल पड़ा। जब इको वैन गांव बड़ौता में पानीपत-गोहाना-रोहतक फ्लाईओवर के निकट पहुंची तो फ्लाईओवर के सर्विस रोड की तरफ से आई कार ने इको वैन को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

कार की टक्कर से इको वैन पलट गई। हादसे में इको वैन सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में इको में सवार गांव मुंडलाना निवासी अमित (28) और गांव कथूरा निवासी कृष्ण (45) की मौत हो गई। 

कृष्ण कथूरा खंड के बीडीपीओ कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था और वह जिला मुख्यालय में किसी काम से जा रहा था। हादसे में इको चालक नरेश के साथ ही गांव कोहला निवासी सतीश (39), गांव खानपुर खुर्द निवासी सुनील (30), नरवाना निवासी टेकचंद (50) और गांव गंगेसर निवासी सुमित (26) घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीपीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में कृष्ण व अमित के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed