{"_id":"ee451cd7e936f753380470d410a35742","slug":"two-caugt-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा देने आए दो युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह परीक्षा देने आए दो युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Apr 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह एसएससी की क्लर्क टाइपिस्ट की परीक्षा देने आए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
सभी आरोपी हरियाणा के निवासी हैं। जिला अदालत ने हिसार निवासी आरोपी दिनेश सिंह और जिला सोनीपत निवासी शिव प्रसाद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि इससे पहले पुलिस दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले करीब 20 आरोपी युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से वह आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी जगह पर आरोपी परीक्षा देने के लिए आए थे।
पुलिस के अनुसार, यह आरोपी बुधवार को परीक्षा देने के लिए आए थे। पिछले मंगलवार से सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा चल रही है। पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल तक लगातार परीक्षा होनी है।