फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Twitter, Haryana Government, Ashok Khemka, IAS, Posting, Department

वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका ने ट्विटर पर बयां किया दर्द

Thu, 31 Mar 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
 Twitter, Haryana Government, Ashok Khemka, IAS, Posting, Department
अशोक खेमका - फोटो : अशोक खेमका
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने ट्वीट कर एक बार फिर से अपने मन की अंतरवेदना उजागर की है। सरकार में पदोन्नति मिलने के बावजूद उचित पोस्टिंग न दिए जाने का दर्द ट्वीट किया है। खेमका ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे पिछले तीन माह से तरक्की के बाद नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


छोटे पद पर काम करते हुए अपमानित महसूस कर रहा हूं। ठीक उसी तरह जैसे एक लेफ्टिनेंट जनरल को ब्रिगेडियर की पोस्ट दे दी जाए। इससे पहले उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ ट्वीट कर निशाना साधा था। हुड्डा सरकार के कार्यकाल से ही जांचों और चार्जशीट का दर्द झेल रहे खेमका को भाजपा सरकार में कुछ ही माह पहले पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन


उनके साथ के अन्य अधिकारी भी पदोन्नत हुए हैं। खेमका इस समय पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात हैं। विभागीय तरक्की पाने के बाद भी अशोक खेमका को नया पद नहीं दिया गया है। भाजपा सरकार में खेमका ने परिवहन आयुक्त पद पर रहते हुए ओवरलोडिंग और ओवर साइज वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। ट्रांसपोर्ट लॉबी के दबाव में आकर सरकार ने न केवल खेमका के फैसलों को पलट दिया, बल्कि उनका तबादला भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed