{"_id":"8a766416353bde9f3cc3c4456f23a2a8","slug":"tv-serial-star-cast-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमारी सिस्टर दीदी’ में साजिश, लड़ाई और प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमारी सिस्टर दीदी’ में साजिश, लड़ाई और प्यार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Sep 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी पल पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘हमारी सिस्टर दीदी’ में नर्स की भूमिका निभा रहीं परिवा और डाक्टर का रोल अदा कर रहे भानू शनिवार को सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में पहुंचे। यहां दोनों की खट्टी-मीठी नोक-झोंक चलती रही।
विज्ञापन
भानू ने बताया कि इस सीरियल में साजिश और लड़ाई-झगड़े के बीच रिश्तों में प्यार देखने को मिलेगा। अपने कैरियर के बारे में भानु बताते हैं कि उन्हें टेलीविजन के लिए काम करना अच्छा लगता है। यहां पर की जाने वाली एक्टिंग जिंदगी के काफी करीब होती है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में उनकी कई फिल्मे आने वाली हैं। उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लेमिस्ट लाइट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले वे कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। परिवा ने बताया कि उनके सीरियल में रोना-पीटना नहीं है। शो काफी सॉफ्ट है। परिवा इससे पहले ‘तुझको सलाम जिंदगी’ में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
यह है कहानी:
सीरियल की कहानी के मुताबिक नर्स की सोच होती है कि मरीज को दवा के साथ प्यार की जरूरत पड़ती है। यदि मरीज को अपनापन दिया जाए तो उसकी आधी तबीयत अपने आप ठीक हो सकती है। वहीं डाक्टर मरीज का प्रोफेशनल तरीके से इलाज करता है।
दोनों की सोच अलग होने के कारण सीरियल में अकसर नोकझोंक देखने को मिलती है। लेकिन उनमें एक अच्छी आदत यह है कि जब भी कोई मरीज आता है तो दोनों मिलकर उसकी मदद करते हैं।