{"_id":"3595c234d4bdb088010250aca65f36bd","slug":"try-to-slapping-to-cm-of-haryana-bhupender-singh-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सीएम हुड्डा पर चलाया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने सीएम हुड्डा पर चलाया थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में एक युवक ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीप पर सवार होकर उन्हें थप्पड़ मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
घटना की जांच रोहतक के आईजी अनिल राव करेंगे। डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ने के प्रयास में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरक्षा चूक की जांच आईजी ने शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के साथ इस तरह की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले एक जनसभा में मुख्यमंत्री की तरफ जूता फेंकने की घटना हुई थी। उसके बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
आईजी अनिल राव ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में रविवार को हुई चूक गंभीर मामला है। सुरक्षा चक्र तोड़ने का प्रयास करने वाले गोहाना निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने कहा कि फिलहाल किसी को भी निलंबित नहीं किया गया है। सीआईडी मुखिया एके ढुल ने भी अपनी टीम को सुरक्षा चूक की जांच के निर्देश दिए हैं।