फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck crushed child, dead

खेल रहे 5 साल के बच्चे को ट्रक ने कुचला

Fri, 18 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
truck crushed child, dead

गांव दड़वा की गैस कॉलोनी में वीरवार दोपहर बाद एक ट्रक ने पांच साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने दड़वा मुख्य सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंचे एएसपी ईस्ट के समझाने पर लोग सड़क से हटे। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को बरामद कर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 3 बजे गांव दड़वा की गैस कॉलोनी के मोड़ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पास में बने एक गोदाम पर ट्रक ने सामान उतारा। सामान उतारने के बाद जैसे ही ट्रक जाने लगा तो वहां खेल रहे आकाश को चपेट में ले लिया और उसे टायर तले कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने जब शोर मचाया तो चालक ट्रक को लेकर भाग गया। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले गुस्साए कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी कांग्रेस सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी और गांव के सरपंच की अगुवाई में मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर लेती वे सड़क से नहीं हटेंगे।

इलाके में गोदामों के कारण बढ़े हादसे
लोगों ने बताया कि कई लोगों ने यहां अपनी फैक्ट्रियों के गोदाम बना रखे हैं। इसकी वजह से ट्रकों की आवाजाही गांव दड़वा में बहुत ज्यादा है। इस कारण यहां हादसे होते रहते हैं। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी ईस्ट गुरू इकबाल सिंह ने लोगों को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इसके बाद लोग सड़क से हटे। पुलिस ट्रक मालिक को चौकी में बुलाकर पूछताछ कर रही है। क्योंकि घटना के बाद गोदाम का मालिक गोदाम में ताला लगाकर भाग गया था। मृतक आकाश के पिता राजू कबाड़ी का काम करता है, जिनके छह बच्चे हैं। वह गांव दड़वा में किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed