फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck collides with Activa and two cycles and street driver, two killed

ट्रक ने एक्टिवा और दो साइकिल और रेहड़ी चालक को मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with Activa and two cycles and street driver, two killed
चंडीगढ़। पोल्ट्री फार्म चौक के पास स्लिप रोड पर सोमवार रात को एक ट्रक ने एक्टिवा, दो साइकिलें और रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार और साइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों का सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान हल्लोमाजरा निवासी कासिम (35) और मौलीजागरां निवासी कृष्ण नंद राम (51) के रूप में हुई। पुलिस ने चौराहों पर लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे की मदद से ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक मालिक का पता लगा लिया है। डीएसपी पलक गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्लोमाजरा निवासी 25 वर्षीय रोहित ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में नौकरी करता है। रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने साथी कासिम के साथ साइकिल पर घर जा रहा था। जब वह पोल्ट्री फार्म चौक पर पहुंचे तो स्लिप रोड पर पीछे से ट्रक ने पहले एक्टिवा को टक्कर मारी, फिर कासिम की साइकिल को और फिर दूसरे साइकिल और उसके बाद रेहडी चालक को टक्कर मारी। आरोपी टक्कर मारने के बाद मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed