फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Travel From Chandigarh To Delhi will Become Expensive On 1 September

चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, अब चुकानी पड़ेगी इतनी रकम, आज से लागू

Sun, 01 Sep 2019 04:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Travel From Chandigarh To Delhi will Become Expensive On 1 September
सीटीयू बस - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर एक सितंबर यानि आज से महंगा हो गया है। हाइवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से कार व छोटे वाहनों में पांच रुपये और बड़े वाहनों में 10 रुपये टोल टैक्स में इजाफा होगा। चंडीगढ़ से दिल्ली तक चार टोल प्लाजा पड़ते हैं। अभी एक टैक्सी वाहन को सभी टोल में आने व जाने पर 448 रुपये चुकाना पड़ता हैं। 

विज्ञापन


एक सितंबर से एक टैक्सी वाहन को 488 रुपये देना होगा। छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों के मंथली पास के रेट भी बढ़ा दिए हैं। बता दें कि लंबे समय से इस सड़क मार्ग पर लगने वाले टोल टैक्स को बढ़ाने की कवायद चल रही थी। अब चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच पड़ने वाले टोल टैक्स बढ़ाने का निर्णय एनएचएआई ने लिया है। 
विज्ञापन


अभी चंडीगढ़- दिल्ली नेशनल हाइवे पर लालड़ू के पास एक टैक्सी को 37 रुपये, तरावड़ी के पास 117 रुपये और पानीपत के पास 25 रुपये टोल टैक्स देना होता है। एक सितंबर से यहां एक टैक्सी वाहन को प्रत्येक टोल टैक्स पर पांच रुपये और बड़े वाहनों को 10 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। जबकि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने पर टैक्सी को टोल टैक्स 45 रुपये देना होता है। यहां पर निजी वाहन टोल टैक्स से मुक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ का चुकाना होगा 244 रुपये

इस हिसाब से देखे तो चंडीगढ़ से दिल्ली तक एक टैक्सी को एक तरफ टोल टैक्स के रुप में 224 रुपया खर्च करना पड़ रहा है। एक सितंबर से यह बढ़कर 244 रुपये हो जाएगा। जबकि बड़े वाहनों में प्रति टोल 10 रुपये के हिसाब से बढ़ाकर लिया जाएगा।

कार मालिकों दी गई राहत 
इस संदर्भ में लालड़ू टोल प्लाजा के इंचार्ज दीपक अरोड़ा का कहना है कि रोजाना 40 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें करीब 35 हजार कारें होती हैं। इसलिए कार मालिकों को राहत देते हुए उनसे आने और जाने पर पांच रुपये बढ़ाये गए हैं। जबकि एक तरफ जाने वाली कारों के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

एक सितंबर से लालडू टोल टैक्स पर नई दरें

वाहन               एक तरफ         दोनों तरफ
कार                     40               60
एससीवी               70              105
बड़ी बसें               140             205
डबल एक्सएल      220              330
जेसीबी                295              445 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed