चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, अब चुकानी पड़ेगी इतनी रकम, आज से लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर एक सितंबर यानि आज से महंगा हो गया है। हाइवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से कार व छोटे वाहनों में पांच रुपये और बड़े वाहनों में 10 रुपये टोल टैक्स में इजाफा होगा। चंडीगढ़ से दिल्ली तक चार टोल प्लाजा पड़ते हैं। अभी एक टैक्सी वाहन को सभी टोल में आने व जाने पर 448 रुपये चुकाना पड़ता हैं।
एक सितंबर से एक टैक्सी वाहन को 488 रुपये देना होगा। छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों के मंथली पास के रेट भी बढ़ा दिए हैं। बता दें कि लंबे समय से इस सड़क मार्ग पर लगने वाले टोल टैक्स को बढ़ाने की कवायद चल रही थी। अब चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच पड़ने वाले टोल टैक्स बढ़ाने का निर्णय एनएचएआई ने लिया है।
अभी चंडीगढ़- दिल्ली नेशनल हाइवे पर लालड़ू के पास एक टैक्सी को 37 रुपये, तरावड़ी के पास 117 रुपये और पानीपत के पास 25 रुपये टोल टैक्स देना होता है। एक सितंबर से यहां एक टैक्सी वाहन को प्रत्येक टोल टैक्स पर पांच रुपये और बड़े वाहनों को 10 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। जबकि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने पर टैक्सी को टोल टैक्स 45 रुपये देना होता है। यहां पर निजी वाहन टोल टैक्स से मुक्त है।
एक तरफ का चुकाना होगा 244 रुपये
इस हिसाब से देखे तो चंडीगढ़ से दिल्ली तक एक टैक्सी को एक तरफ टोल टैक्स के रुप में 224 रुपया खर्च करना पड़ रहा है। एक सितंबर से यह बढ़कर 244 रुपये हो जाएगा। जबकि बड़े वाहनों में प्रति टोल 10 रुपये के हिसाब से बढ़ाकर लिया जाएगा।
कार मालिकों दी गई राहत
इस संदर्भ में लालड़ू टोल प्लाजा के इंचार्ज दीपक अरोड़ा का कहना है कि रोजाना 40 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें करीब 35 हजार कारें होती हैं। इसलिए कार मालिकों को राहत देते हुए उनसे आने और जाने पर पांच रुपये बढ़ाये गए हैं। जबकि एक तरफ जाने वाली कारों के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
एक सितंबर से लालडू टोल टैक्स पर नई दरें
वाहन एक तरफ दोनों तरफ
कार 40 60
एससीवी 70 105
बड़ी बसें 140 205
डबल एक्सएल 220 330
जेसीबी 295 445