{"_id":"5996e6c24f1c1b7e7e8b45bb","slug":"travel-between-amritsar-and-delhi-in-two-and-a-half-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे में अमृतसर से दिल्ली का सफर, फ्रांस की कंपनी ने उठाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे में अमृतसर से दिल्ली का सफर, फ्रांस की कंपनी ने उठाई जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
2024 में अमृतसर से दिल्ली चलेगी बुलेट ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दस स्मार्ट सिटी में शामिल अमृतसर और दिल्ली के बीच ट्रेन का सफर महज ढाई घंटे में होगा। यह ट्रेन दिल्ली-अमृतसर के बीच अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना व जालंधर में ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फ्रांस भारतीय रेलवे के माध्यम से चलाएगी। इस पर एक लाख करोड़ रुपया खर्च किया जाना है।
राज्यसभा सांसद व रेलवे बोर्ड के सदस्य श्वेत मलिक ने बताया अमृतसर व दिल्ली के बीच चलने वाली इस बुलेट ट्रेन के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच 2023 में चलेगी। वर्ष 2024 में अमृतसर-दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का पूरा प्लान तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत हरी झंडी दे दी है। इसके लिए स्पेशल पटरी बिछाई जानी है।
सांसत मलिक ने बताया यह प्रोजेक्ट एक लाख करोड़ रुपयों का है। प्रोजेक्ट की सारी कमान सरकार के हाथों में होगी। यह ट्रेन तीन सौ से लेकर साढ़े तीन सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। इस ट्रेन को अमृतसर-दिल्ली के बीच जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला में ठहराव दिया जाना है। कितना ठहराव कहां रहेगा और बुलेट ट्रेन के लिए क्या-क्या और तैयारियां की जानी है, इसकी रूपरेखा बनती रहेगी।
विज्ञापन
सांसद ने बताया अमृतसर रेलवे स्टेशन सौर उर्जा से बिजली पैदा करेगा। यह पर विदेशी पर्यटकों के लिए गाइड होंगे। रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। सभी प्रतीक्षालय एयरकंडीशनर होंगे। इसी के साथ खान-पान की गुणवत्ता नंबर वन होगी।