{"_id":"6268f29f202ad44f5506b240","slug":"transport-department-sent-notice-to-sukhjinder-singh-randhawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान सरकार का बड़ा कदम: पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को परिवहन विभाग का नोटिस, सरकारी इनोवा गाड़ी वापस मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान सरकार का बड़ा कदम: पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को परिवहन विभाग का नोटिस, सरकारी इनोवा गाड़ी वापस मांगी
Wed, 27 Apr 2022 01:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:07 PM IST
सार
भगवंत मान सरकार पूर्व मंत्रियों से गाड़ियां वापस लेगी। इसका एलान सीएम भगवंत मान ने जालंधर में किया था। परिवहन विभाग ने सीएम के आदेश पर काम करना शुरू कर दिया है। विभाग ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को नोटिस भेज सरकारी इनोवा गाड़ी वापस मांगी है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवंत मान सरकार ने पूर्व मंत्रियों से सरकारी गाड़ियां वापस लेने की मुहिम शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार को परिवहन विभाग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को नोटिस जारी कर सरकारी इनोवा कार वापस मांग ली है। दूसरे पूर्व मंत्रियों को भी विभाग जल्द नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सरकारी वाहनों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में घोषणा की थी कि जल्द ही सरकारी वाहनों को पूर्व मंत्रियों से वापस लिया जाएगा, जिसके बाद अब परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश पर काम करना शुरू कर दिया है। विभाग ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को नोटिस भेज सरकारी इनोवा गाड़ी वापस मांगी है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की नोटिस में लिखा है कि जब वह कैबिनेट मंत्री थे तो उन्हे सरकार की ओर से पीबी 65 बीए 1504 नंबर की इनोवा क्रिस्टा (टॉप मॉडल) कार दी गई थी, चूंकि अब सरकार बदल चुकी है। इसलिए सरकारी इनोवा को वापस कर दें। परिवहन विभाग के नोटिस को लेकर एक बार फिर सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संभावना यह जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भगवंत मान सरकार अन्य पूर्व मंत्रियों से गाड़ियां वापस ले सकती है।
विज्ञापन
इनको भी भेजा गया नोटिस
रंधावा के बाद परिवहन विभाग द्वारा पूर्व मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग और परगट सिंह को नोटिस भेजने की चर्चा हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने नहीं की है लेकिन रंधावा को नोटिस के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा आम रही।
रंधावा ने नोटिस को तीसरे दर्ज की सोच बताया
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य परिवहन विभाग के नोटिस को तीसरे दर्जे की सोच करार दिया है। रंधावा ने कहा है कि उन्हें नोटिस भेजने का कोई मतलब नहीं था। सरकार कार के चालक को नोटिस वापस करने के लिए भेज सकती थी। रंधावा ने इस कदम को भगवंत मान की तीसरी श्रेणी की सोच बताई और दावा किया है कि उन्होंने वाहन पहले ही लौटा दिया है।
खुड्डियां को मिला प्रकाश सिंह बादल का आवास
पंजाब सरकार ने अकाली नेताओं को सरकारी आवास खाली करने को कहा है। पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का सेक्टर 4 स्थित फ्लैट नंबर 37 उन्हे हराने वाले आप विधायक गुरमीत खुड्डियां को आवंटित किया गया है। वहीं ड्रग्स केस में फंसे बिक्रम सिंह मजीठिया का सरकारी आवास पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह को आवंटित किया गया है।