फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   transfer of 188 judge of punjab by high court, list release

पंजाब की अदालतों में 188 जजों के तबादले, देखिए लिस्ट

Wed, 27 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
transfer of 188 judge of punjab by high court, list release
कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने पंजाब की जिला अदालतों के 188 जजों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, फाजिल्का में सिविल जज (एसडी) कृष्ण कुमार बंसल को फाजिल्का में ही सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के तौर पर जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी का सचिव नियुक्त किया गया है। पीसीएस (जेबी) के सदस्य जतिंदर पाल सिंह अब फाजिल्का में सिविल जज (एसडी) कृष्ण कुमार बंसल की जगह लेंगे।

विज्ञापन


मोहाली में सिविल जज (एसडी) परमजीत कौर को रोपड़ में सिविल जज (एसडी) लगाया गया है, जबकि लुधियाना में सीजेएम रंजीव कुमार वशिष्ट को तरन तारन में अवतार सिंह बारडा की जगह सिविल जज (एसडी) लगाया गया है। श्री मुक्तसर साहिब में सीजेएम मनजिंदर को कपूरथला में बलविंदर कुमार-2 की जगह सिविल जज (एसडी), जालंधर में सीजेएम केवल कृष्ण को पठानकोट में रणधीर वर्मा की जगह सिविल जज (एसडी), बठिंडा के सिविल जज (एसडी) रमन कुमार को पटियाला में सुमित घई के स्थान पर सिविल जज (एसडी), रोपड़ के सिविल जज (एसडी) राजविंदर सिंह को शहीद भगत सिंह नगर में सिविल जज (एसडी) बरजिंदर पाल सिंह की जगह सिविल जज (एसडी) लगाया गया है। बरजिंदर पाल सिंह को कृष्णकांत जैन की जगह चंडीगढ़ में सिविल जज (एसडी) लगाया गया है।
विज्ञापन


फिरोजपुर की सीजेएम रवि इंदर कौर को बरनाला में मनीषा जैन की जगह सिविल जज (एसडी) लगाया गया है। मानसा की सीजेएम पलविंदर जीत कौर को फरीदकोट में सीजेएम का ही ओहदा दिया गया है। फाजिल्का के सीजेएम कुलभूषण कुमार को संगरूर में बरिंदर सिंह रमाना के स्थान पर सिविल जज (एसडी) नियुक्त किया गया है। पठानकोट के सीजेएम जरनैल सिंह को बरनाला में मनोज कुमार की जगह सीजेएम लगाया गया है। होशियारपुर में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम और जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी की रश्मी शर्मा को जालंधर में दीपक कुमार चौधरी की जगह सिविल जज (एसडी), कपूरथला के सीजेएम अमित थिंड को मोहाली में सिविल जज (एसडी), होशियारपुर की सिविल जज (एसडी) पूनम बंसल को पटियाला में सीजेएम का ओहदा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरन तारन की सीजेएम विपिनदीप कौर को मोहाली में शिव मोहन गर्ग की जगह सीजेएम लगाया गया है। फरीदकोट की सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव अर्चना कंबोज को श्री मुक्तसर साहिब में रजनी छोकरा की जगह सिविल जज (एसडी), पठानकोट के सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी के सचिव आशीष अबरोल को जालंधर में सिविल जज (एसडी), वहीं तरन तारन में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज के सचिव वरुण नागपाल को बठिंडा में सिविल जज (एसडी), कपूरथला की सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी की सचिव मनीला चुघ को मानसा में सीजेएम लगाया गया है।
मानसा के सिविल जज/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सचिव गुरप्रताप सिंह को अमृतसर में परमिंदर सिंह राय के स्थान पर सिविल जज (एसडी), मोगा की सिविल जज/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव नीतिका वर्मा को फतेहगढ़ साहिब में अमनदीप कौर जिन्हें चरणजीत अरोड़ा के स्थान पर सिविल जज (एसडी) का ओहदा दिया था, को सीजेएम का पद सौंपा गया है।

शहीद भगत सिंह नगर की सिविल जज (एसडी)/सीजेएम शिखा गोयल को फिरोजपुर में हीरा सिंह की जगह सिविल जज (एसडी) लगाया गया है। पटियाला के सीविल जज/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सचिव कपिल अग्रवाल को पठानकोट में सीजेएम, बरनाला के सीविल जज/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव तृप्त जोत कौर को फिरोजपुर में सीजेएम, फतेहगढ़ साहिब की सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव दीप्ति गुप्ता को मोगा में पूजा अंदोत्रा की जगह सीजेएम लगाया गया है। पटियाला की सीजेएम दीपिका को संगरूर में सोनिया किनरा की जगह सीजेएम, जालंधर की सिविल जज (एसडी) व  जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव राणा कंवर दीप कौर को तरनतारन में सीजेएम, फरीदकोट के सीजेएम विशेष को श्री मुक्तसर साहिब में सीजेएम, फाजिल्का के सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व  जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी की सचिव पृतपाल सिंह सीजेएम लगाया गया है।

फूल के एसीजे (एसडी) को लुधियाना में जगदीप सूद के स्थान पर जिला जज (एसडी), सुल्तानपुर लोधी की एसीजे (एसडी) मनप्रीत कौर को लुधियाना में जगदीप सूद की जगह सिविल जज (एसडी) लगाया गया है। सुलतानपुर लोधी की एसीजे (एसडी) मनप्रीत कौर को कपूरथला में सीजेएम, खरड़ में एसीजे (एसडी) को होशियारपुर में अमरिंदर पाल सिंह की जगह सीजेएम, जगराओं के एसीजे (एसडी) जपिंदर सिंह को लुधियाना में सीजेएम, मोगा के एसीजे (एसडी) को फतेहगढ़ साहिब में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम व जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का सचिव नियुक्त किया है।

चंडीगढ़ में एसीजे (एसडी) और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कंप्यूटराइजेशन के विशेष ड्यूटी अधिकारी रवि इंदर सिंह को चंडीगढ़ में ही इस पद पर सिविल (एसडी)/सीजेएम लगाया गया है। जलालाबाद के एसीजे (एसडी) कपिल देव सिंगला को फरीदकोट में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के रूप में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का सचिव नियुक्त किया गया है। फाजिल्का की एसीजे (एसडी) मोनिका शर्मा को संगरूर में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के रूप में जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी की सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह नाभा के एसीजे (एसडी) आशीष कुमार बंसल को पटियाला में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के रूप में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव नियुक्त किया गया है।

खमाणों के एसीजे (एसडी) विनीत कुमार नारंग को मोगा में, बुडलाढा के एसीजे (एसडी) रवि गुलाटी को होशियारपुर में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के रूप में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ में एसीजे और एसएसएससी के सदस्य सचिव महेश ग्रोवर को इसी पद पर सिविल जज (एसडी)/सीजेएम बनाया गया है। तलवंडी साबो में एससीजे (एसडी) मोनिका लांबा को मोहाली में पुनीत मोहन शर्मा के स्थान पर सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के रूप में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह अमृतसर में एसीजे (एसडी) व स्माल कॉज कोर्ट की जज सुषमा देवी को मानसा में, सुनाम के एसीजे (एसडी) संजीव कुंडली को कपूरथला में, निहाल सिंह वाला में एसीजे (एसडी) परविंदर सिंह को शहीद भगत सिंह नगर में, खडूर साहिब में एसीजे अमनदीप कौर चहल को पठानकोट में, जालंधर में एसीजे (एसडी) व रेलवे केसों के स्पेशल मजिस्ट्रेट गुरमीत टिवाणा को जालंधर में ही, अबोहर के एसीजे (एसडी) अमित मल्हाण को बरनाला में, दसूहा के एसीजे (एसडी) रमन शर्मा को तरन तारन में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के रूप में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सचिव नियुक्त किया गया है।

डेराबस्सी में एसीजे (एसडी) प्रभजोत सिंह कालेका को नकोदर में रिक्त पद पर एसीजे (एसडी) लगाया गया है, जबकि मोहाली के एसीजे (एसडी) आशीष साल्दी को धूरी में, खन्ना के एसीजे (एसडी) तेजप्रताप सिंह रंधावा को मूनक में, मुकेरियां के एसीजे (एसडी) सुमित मक्कड़ को सुल्तानपुर लोधी में, समराला के एसीजे (एसडी) सुमित भल्ला को फूल में, मूनक के एसीजे (एसडी) अतुल कंबोज को फरीदकोट में रिक्त पद पर, गुरुहरसहाय में एसीजे (एसडी) जतिंदर पाल सिंह-1 को फतेहगढ़ साहिब में रिक्त पद पर, मलोट के एसीजे (एसडी) बगीचा सिंह को दसूहा, गढ़शंकर के एसीजे (एसडी) अजीत पाल सिंह-2 को खडूर साहिब, बाबा बकाला के एसीजे (एसडी) अशोक कुमार चौहान को श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला की एसीजे (एसडी) परमिंदर कौर को फाजिल्का, धूरी के एसीजे (एसडी) अमन प्रीत सिंह को तलवंडी साबो में, श्री आनंदपुर साहिब के एसीजे (एसडी) अमनदीप सिंह को गुरदासपुर में रिक्त पद पर एसीजे (एसडी) तैनात किया गया है।

बटाला के एसीजे (एसडी) राजपाल को जालंधर में एसीजे (एसडी) व रेलवे ट्रायल केसों का स्पेशल मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इनके अलावा फिलौर की एसीजे (एसडी) प्रीति सुखेजा को मालेरकोटला में एसीजे (एसडी) लगाया गया है।

बठिंडा की सिविल जज (जेडी)/जेएम पुष्पा रानी को बठिंडा में ही एसीजे (एसडी) के रिक्त पद प्रमोट किया गया है। इनके साथ ही, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम प्रतिमा अरोड़ा को बुढलाडा में, बटाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम बलविंदर कौर धालीवाल को डेराबस्सी में, बटाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरकृपाल सिंह सेखों को बटाला में और श्री मुक्तसर साहिब के सिविल जज (जेडी)/जेएम महेश कुमार को श्री मुक्तसर साहिब में ही एसीजे (एसडी) प्रमोट किया गया है।

लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम हरप्रीत सिंह को मोहाली में, शहीद भगत सिंह नगर की सिविल जज (जेडी)/जेएम अमन शर्मा को इसी शहर में, तलवंडी साबो के सिविल जज (जेडी)/जेएम अमरीश कुमार को अबोहर में, बरनाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम रंजीव पाल सिंह चीमा को बरनाला में ही रिक्त पद पर एसीजे (एसडी) लगाया गया है।
अमृतसर के सिविल जज (जेडी)/जेएम गगनदीप सिंह गर्ग को इसी शहर में एसीजे (एसडी) का ओहदा देने के साथ ही स्माल कॉज कोर्ट का जज भी लगाया गया है। वहीं, डेराबस्सी के सिविल जज (जेडी)/जेएम जगबीर सिंह मेहंदीरत्ता को संगरूर में रिक्त पद पर, अमृतसर की सिविल जज (जेडी)/जेएम नवजीत गिल को बाबा बकाला में, चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर बुलाए गए सिविल जज (जेडी)/जेएम मानव को होशियारपुर में रिक्त पद पर, पटियाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम दीप्ति गोयल को जलालाबाद में, खरड़ की सिविल जज (जेडी)/जेएम एकता उप्पल को खरड़ में ही, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम अपराजिता जोशी को लुधियाना में ही रिक्त पद पर, राजपुरा की सिविल जज (जेडी)/जेएम गगनदीप कौर को पटियाला में रिक्त पद पर, चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम पामेलप्रीत ग्रेवाल को नाभा में, मोगा की सिविल जज (जेडी)/जेएम शिल्पा को मोगा में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम राधिका पुरी को खन्ना में, फिल्लौर की सिविल जज (जेडी)/जेएम अमनदीप कौर-1 को फिल्लौर में ही, समाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम सुरभि पाराशर को समाना में ही रिक्त पद पर, सुनाम के सिविल जज (जेडी)/जेएम लवदीप हुंडल को सुनाम में ही, लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम मुनीष गर्ग को समराला में, मोगा की सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरजीत कौर ढिल्लों को पठानकोट में रिक्त पद पर, चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम हरप्रीत कौर-1 को कपूरथला में रिक्त पद पर, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम मणि अरोड़ा को गढ़शंकर में, मोगा के सिविल जज (जेडी)/जेएम पंकज वर्मा जोकि प्रत्येक शनिवार को कोट ईसा खान के ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी के रूप में भी काम देख रहे हैं को अब निहाल सिंह वाला में एसीजे (एसडी) नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम शिल्पी गुप्ता को मलोट में, होशियारपुर की सुमन अग्निहोत्री को मुकेरियां में, फिल्लौर की सिविल जज (जेडी)/जेएम हिमांशी गल्होत्रा को खमाणों में, चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम प्रदीप सेंघल को जगराओं में, राजपुरा के सिविल जज (जेडी)/जेएम राहुल गर्ग को गुरुहरसहाय में, लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम अनीश गोयल को रिक्त पद पर रोपड़ में एसीजे (एसडी) नियुक्त किया गया है।

लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम नीरज कुमार सिंगला को गुरदासपुर में, अजनाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम हेम अमृत माही को जालंधर में, चंडीगढ़ की सिविल जज (जेडी)/जेएम सोनाली सिंह को डेराबस्सी में और डेराबस्सी की सिविल जज (जेडी)/जेएम रमनीत कौर को लुधियाना में सिविल जज (जेडी)/जेएम के पद पर ट्रांसफर किया गया है। इनके अलावा मुकेरियां की सिविल जज (जेडी)/जेएम बलजिंदर कौर को चंडीगढ़ में, चंडीगढ़ की सिविल जज (जेडी)/जेएम डेजी बानगढ़ को होशियारपुर में, जालंधर के सिविल जज (जेडी)/जेएम हरप्रीत सिंह सिमक को मालेरकोटला में, शहीद भगत सिंह नगर के सिविल जज (जेडी)/जेएम हिमांशु अरोड़ा को फतेहगढ़ साहेब में, बठिंडा की सिविल जज (जेडी)/जेएम मेघा धालीवाल को गिदड़बाहा में, मोहाली के सिविल जज (जेडी)/जेएम इमानबीर सिंह धालीवाल को चंडीगढ़ में, जालंधर की सिविल जज (जेडी)/जेएम ममता कक्कड़ को बटाला में, फतेहगढ़ साहिब की सिविल जज (जेडी)/जेएम नेहा गोयल को लुधियाना में, पटियाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम रवनीत सिंह को लुधियाना में, जालंधर की सिविल जज (जेडी)/जेएम प्रभजोत कौर को होशियारपुर में, पटियाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम पवलीन सिंह को चंडीगढ़ में, रोपड़ के सिविल जज (जेडी)/जेएम अनूप सिंह को लुधियाना में, कपूरथला की सिविल जज (जेडी)/जेएम सुमित सबरवाल को लुधियाना में, बठिंडा की सिविल जज (जेडी)/जेएम मनप्रीत कौर-1 को लुधियाना में, कपूरथला की सिविल जज (जेडी)/जेएम इंदू बाला को लुधियाना में, नाभा की सिविल जज (जेडी)/जेएम मिनाक्षी गुप्ता को जालंधर में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम सुप्रीत कौर को फिरोजपुर में, जालंधर के सिविल जज (जेडी)/जेएम सिमरन सिंह को समाना में, फतेहगढ़ साहिब के सिविल जज (जेडी)/जेएम गौरव गुप्ता को चंडीगढ़ में, फतेहगढ़ साहिब के सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरभिंदर सिंह जोहल को मोगा में तैनात किया गया है। सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरभिंदर सिंह जोहल कोट ईसा खां के ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी के रूप में भी कार्य संभालेंगे।

रोपड़ की सिविल जज (जेडी)/जेएम कोम्पल धांजल को लुधियाना में सिविल जज (जेडी)/जेएम लगाया गया है। इसी प्रकार, फरीदकोट के सिविल जज (जेडी)/जेएम सतीश कुमार को अमृतसर में, गिद्दड़बाहा के सिविल जज (जेडी)/जेएम सुधीर कुमार को लुधियाना में, अमृतसर की सिविल जज (जेडी)/जेएम मीनाक्षी महाजन को जालंधर में, मालेरकोटला के सिविल जज (जेडी)/जेएम इंदरजीत सिंह को पटियाला में, होशियारपुर की सिविल जज (जेडी)/जेएम सुमुखी को अमृतसर में, जालंधर के सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरशेर सिंह को होशियारपुर में, खरड़ के सिविल जज (जेडी)/जेएम भूपिंदर मित्तल को लुधियाना में, जीरा के सिविल जज (जेडी)/जेएम मनु मिट्टू को अमृतसर में, राजपुरा की सिविल जज (जेडी)/जेएम कृष्णनुजा मित्तल को अमलोह में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम महक सबरवाल को दसूहा में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम  हरप्रीत कौर नफरा को पटियाला में, चंडीगढ़ के सिविल जज (जेडी)/जेएम हसन दीप सिंह बाजवा को नकोदर में, जालंथर के सिविल जज (जेडी)/जेएम अरुण गुप्ता को फिरोजपुर में, फिरोजपुर की सिविल जज (जेडी)/जेएम राजबिंदर कौर को जालंधर में, जालंधर के सिविल जज (जेडी)/जेएम पारसमीत ऋषि को बठिंडा में, लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम सचल बब्बर को श्री आनंदपुर साहिब में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम करणदीप कौर को राजपुरा में, अमृतसर के सिविल जज (जेडी)/जेएम शमिंदर पाल सिंह जोकि स्माल कॉज कोर्ट के रजिस्ट्रार भी हैं, को जगराओं में सिविल जज (जेडी)/जेएम नियुक्त किया गया है।


इनके अलावा अमृतसर की सिविल जज (जेडी)/जेएम शिवांगी सेंगर को खन्ना में, पटियाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम जगमीत सिंह को चंडीगढ़ में, अमृतसर की सिविल जज (जेडी)/जेएम शैरेल सोही को जगराओं में, लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम बिक्रमदीप सिंह को मालेरकोटला में, मोगा की सिविल जज (जेडी)/जेएम प्रतिमा महाजन को राजपुरा में, जालंधर की सिविल जज (जेडी)/जेएम जसप्रीत कौर सिमक को मालेरकोटला में, फिरोजपुर के सिविल जज (जेडी)/जेएम वरिंदर कुमार को लुधियाना में, श्री आनंदपुर साहिब के सिविल जज (जेडी)/जेएम जसप्रीत सिंह को चंडीगढ़ में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम शगुन को पटियाला में, बुढलाडा की सिविल जज (जेडी)/जेएम दलजीत कौर को खरड़ में, अमृतसर की सिविल जज (जेडी)/जेएम नवप्रीत कौर को लुधियाना में, जालंधर की सिविल जज (जेडी)/जेएम लवजिंदर कौर को लुधियाना में, खन्ना के सिविल जज (जेडी)/जेएम हरजिंदर सिंह को बठिंडा में, अबोहर के सिविल जज (जेडी)/जेएम जगजीत सिंह को लुधियाना में, पट्टी के सिविल जज (जेडी)/जेएम गगनदीप सिंह को जालंधर में, बटाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम मोनिका चौहान को फगवाड़ा में, बठिंडा के सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरप्रीत सिंह को मलौट में, दसूहा के सिविल जज (जेडी)/जेएम अकबर खान को फिल्लौर में, नकोदर की सिविल जज (जेडी)/जेएम गीता रानी को अजनाला में, अमलोह के सिविल जज (जेडी)/जेएम राजिंदर सिंह को लुधियाना में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम तेजिंदर प्रीत कौर को बटाला में, लुधियाना के सिविल जज (जेडी)/जेएम मनदीप सिंह को अमृतसर में, बाबा बकाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम मनमोहन भट्टी को लुधियाना में, गुरदासपुर के सिविल जज (जेडी)/जेएम रविपाल सिंह को फिल्लौर में, जगराओं की सिविल जज (जेडी)/जेएम सुप्रीत कौर-1 को रोपड़ में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम निर्मला देवी को सुनाम में, बटाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम ईतु सोढी को जालंधर में, बरनाला के सिविल जज (जेडी)/जेएम गुरकिरण सिंह को चंडीगढ़ में, गढ़शंकर की सिविल जज (जेडी)/जेएम जगमिंदर कौर को अमृतसर में, गुरदासपुर के सिविल जज (जेडी)/जेएम पलविंदर सिंह को चंडीगढ़ में, समराला के सिविल जज (जेडी)/जेएम राज करण को डेराबस्सी में, मलोट के सिविल जज (जेडी)/जेएम बलकार सिंह को जालंधर में, लुधियाना की सिविल जज (जेडी)/जेएम जुबली को खरड़ में, पठानकोट के सिविल जज (जेडी)/जेएम राजिंदर सिंह-1 को लुधियाना में, फगवाड़ा की सिविल जज (जेडी)/जेएम दमनदीप कमल हीरा को गढ़शंकर में, मालेरकोटला के सिविल जज (जेडी)/जेएम तरनजीत सिंह को जालंधर में, जगराओं के सिविल जज (जेडी)/जेएम तरुणप्रीत सिंह को रोपड़ में, खन्ना की सिविल जज (जेडी)/जेएम रीटा हंस को बठिंडा में, मालेरकोटला की सिविल जज (जेडी)/जेएम राजबीर कौर को जालंधर में, संगरूर की सिविल जज (जेडी)/जेएम एकता को लुधियाना में, तरन तारन की सिविल जज (जेडी)/जेएम परविंदर कौर को पट्टी में, जलालाबाद के सिविल जज (जेडी)/जेएम विजय कुमार-1 को जीरा में, मानसा के सिविल जज (जेडी)/जेएम हरमनजीत सिंह दयोल को बुढलाडा में और बरनाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम राजबीर कौर को अमृतसर में इसी पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed