{"_id":"2f3b9d3356aad8d7adca9258ec6679c3","slug":"transfer-of-12-staff-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप-ए और बी के 12 अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप-ए और बी के 12 अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी ने एक बार फिर 12 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। सालों से एक ही जगह जमे कई बाबुओं को दूसरी ब्रांच में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले भी डीसी ने 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को इधर से उधर किया था। इनमें 9 सुपरिंटेंडेंट भी शामिल थे। मंगलवार को ट्रांसफर किए जाने वालों में कई असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रुप-ए और बी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बदला गया है।
विज्ञापन
एंफोर्समेंट, कॉलोनी ब्रांच, भू-अधिग्रहण विभाग, बिल्डिंग ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांच में अदला बदली हुई है। अधिकारी इसे रुटीन प्रक्रिया बता कर इसका कारण काम में गति लाना बता रहे हैं।
विज्ञापन
डीसी अजीत बालाजी जोशी शाखाओं में फाइलाें की पेंडेंसी से काफी नाखुश हैं। वह सभी फाइलों को तय समय में निपटाने केआदेश दे चुके हैं।