फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   train start in sonipat-gohana-jind route, rail minister flag off from chandigarh

सोनीपत-गोहाना-जींद मार्ग पर चली लोगों के सपनों की रेल

Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
train start in sonipat-gohana-jind route, rail minister flag off from chandigarh
ट्रेन को रेलमंत्री हरी झंडी दिखाई - फोटो : amar ujala

हजारों लोगों के सपनों की ट्रेन को आखिरकार रविवार को हरी झंडी मिल गई। चंडीगढ़ में बैठे रेलमंत्री सुरेश प्रभु और सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तो सोनीपत स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से सांसद रमेश कौशिक की अगुवाई में जिला प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


ट्रेन की रवानगी निर्धारित कार्यक्रम से 21 मिनट देरी से हुई। लेकिन एक बार रवानगी करने के बाद 10 मिनट के लिए ट्रेन को फिर से रोके रखा गया। इस दौरान सांसद तथा अन्य को रेलवे की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंतत: 3 बजकर 05 मिनट पर रवाना होने वाली ट्रेन 3 बजकर 36 मिनट पर रवाना हो सकी।
विज्ञापन


ट्रेन के साथ ही प्लेटफार्म नंबर 4-5 और फुट ओवरब्रिज भी जनता को समर्पित किया गया। इसके बाद नई पैसेंजर गाड़ी में सवार होकर सांसद रमेश कौशिक, उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग, डीआईजी एचएस दून, हरियाणा पिछड़ा वर्ग विकास निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल के साथ गोहाना के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि आज सोनीपत के लिए सौभाग्य की बात है कि 750 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 81 किलोमीटर लंबी रेल लाइन सोनीपत-गोहाना-जींद के बीच शुरू की जा रही है। जब यह ट्रेन इस रेलवे लाइन से गुजरेगी तो क्षेत्र के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी। सोनीपत और जींद, जो एक ही लोकसभा क्षेत्र में आते हैं, आज इस रेलवे लाइन के जरिए दोनों जिला मुख्यालय विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ने को तैयार हैं। 

रेलवे लाइन पर 13 रेलवे स्टेशन बनाए गए

train start in sonipat-gohana-jind route, rail minister flag off from chandigarh
ट्रेन को रेलमंत्री ने हरी झंडी दिखाई - फोटो : amar ujala

कौशिक ने कहा कि इस रेलवे लाइन पर 13 रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें दो क्रासिंग रेलवे स्टेशन मोहाना और भंभेवा को बनाया गया है और यह ट्रेन सोनीपत से चलकर बडवासनी, मोहाना, लाठ, रभड़ा, गोहाना, खंदराई, बुटाना, ईशपुर खेड़ी, भंभेवा, ललित खेड़ा, पांडु पिंडारा होते हुए जींद पहुंचेगी। फिलहाल इस ट्रैक पर एक पैसेंजर ट्रेन शुरू की गई है और भविष्य में इसके फेरे बढ़ाने के साथ-साथ कुछ नई ट्रेनें और बोगियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम अरुण अरोड़ा ने कहा कि यह रेलवे लाइन जींद व सोनीपत व महत्वपूर्ण उपमंडल गोहाना को जोड़ेगी। यह राज्य राजमार्ग नंबर 10 और 11 पर बसों व जीपों में सवारी करने वाले हजारों यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा होगी। इससे जींद से दिल्ली की दूरी भी कम होगी और किराया भी रोडवेज बसों से लगभग आधा होगा।

इस अवसर पर सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, हरियाणा पिछड़ा वर्ग विकास निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, कविता चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, मनिंद्र सन्नी, जिला परिषद चेयरमैन मीना नरवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed