{"_id":"62c684b17bacbfc7e6151c1c1f9ac7a6","slug":"train-route-will-change-of-ambala-mandal-from-26-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें, 26 से पांच ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें, 26 से पांच ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वाशेबल एप्रन बन रहा है। इसी वजह से उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने 5 ट्रेनों का रूट बदल दिया है। 26 मई से 30 जून तक ये सभी ट्रेनें बदले रूट पर ही चलेंगी।
विज्ञापन
वॉशेबल एप्रन बनने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 पर खड़ी गाड़ियों में पानी भरने और पावर की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने और पावर की सुविधा प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर ही है। ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर-1 या 2 के खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह किया गया बदलाव
ट्रेन नंबर 04418/17 चंडीगढ़-लुधियाना स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ के बदले मोहाली स्टेशन से चलेगी।
ट्रेन नंबर 14614/13 फिरोजपुर-चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस फिरोजपुर से लुधियाना के बीच चलेगी। जबकि लुधियाना से चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 15031/32 रामनगर-चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन रामनगर से अंबाला तक चलेगी। अंबाला से चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19717/18 जयपुर-चंडीगढ़ जेपी एक्सप्रेस जयपुर से अंबाला तक चलेगी। अंबाला से चंडीगढ़ रद्द रहेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन सोमवार को चलती है।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 19307/08 इंदौर-चंडीगढ़-इंदौर (साप्ताहिक) भी इंदौर से अंबाला तक आएगी। अंबाला से चंडीगढ़ रद्द रहेगी। यह ट्रेन सिर्फ शुक्रवार को चलती है।
ट्रेन नंबर 74992 अंब-इंदौर पैसेंजर ट्रेन को इंदौर-चंडीगढ़ सेक्शन के बीच 60 मिनट के लिए रोका जाएगा।