फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   train cancellation, railway track renovation, firozpur railway station, punjab, firozpur

ध्यान दें, 7 दिन ट्रैक पर नहीं दौड़ेंगी 115 ट्रेनें, ये है कारण

Sun, 22 May 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 22 May 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
train cancellation, railway track renovation, firozpur railway station, punjab, firozpur
ट्रेनों में मारामारी
ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर। एक सप्ताह तक ट्रैक पर 115 ट्रेनें नहीं दौड़ेंगी। इनमें मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर व डीएमयू ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 42 ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट, 29 ट्रेनें रेग्युलेशन (जो ट्रेन किसी स्टेशन पर पांच मिनट खड़ी करते थे उसे अब आधा घंटा खड़ी किया जाएगा, ताकि ट्रैक प्रभावित न हो) व पांच ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि जालंधर कैंट और सुच्ची पिंड के बीच डबल रेल पटरी बिछने के बाद अन्य ट्रैकों से उसे जोड़ने के कारण 24 मई से लेकर 31 मई तक 115 रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

मार्च 2017 तक जालंधर से जम्मूतवी तक डबल ट्रैक

train cancellation, railway track renovation, firozpur railway station, punjab, firozpur
रामपुर में बुधवार को होली के मद्देनजर ट्रेनों में उमड़ी भीड़।
डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि मार्च 2017 तक जालंधर से जम्मूतवी तक डबल ट्रैक बिछा दिया जाएगा। काफी हद तक कई सेक्शनों में डबल ट्रैक बिछ चुका है। जालंधर कैंट और सुच्चीपिंड तक डबल ट्रैक बिछ चुका है।

इस ट्रैक को अन्य रेल पटरियों के साथ जोड़ने का कार्य 24 मई से शुरू किया जाएगा, इसीलिए 24 मई से 31 मई तक 115 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके अलावा 42 ट्रेनों को उनके निश्चित स्टेशनों तक नहीं चलाया जाएगा।

29 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया तो जाएगा लेकिन जिस ट्रेन का स्टापेज कई स्टेशनों पर पांच मिनट का था उसे आधा घंटा किया गया है, ताकि इससे अन्य ट्रेनें भी प्रभावित न हों। डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि डबल ट्रैक तैयार होने पर ट्रेनों को स्टेशनों के बाहर ज्यादा समय रुकना नहीं पड़ेगा। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed