12 लोगों की जान लेने वाले ट्रेन हादसे का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार में ये हादसा रेलवे की लापरवाही से हुआ। जिस परिवार में ये घटना घटी। वे कभी सोचा भी नहीं थे कि पीर बाबा के मजार पर मत्था टेकते जाते समय ये हादसा हो जाएगा। हादसा इतना खौफनाक था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
दरअसल हरियाणा के हिसार में हिसार चंडीगढ मार्ग पर बरवाला कस्बे के नजदीक एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर टाटा मैजिक गाड़ी के ट्रेन से टकराने से एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई।
टाटा में बालक गांव के 19 लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। गांव बालक निवासी एक परिवार के 19 सदस्य पीर बाबा पर मत्था टेकने के लिए सोमवार की सुबह एक टाटा मैजिक में सवार होकर निकट के गांव पंघाल जा रहे थे।
पैसेंजर ट्रेन ने टाटा मैजिक को चपेट में ले लिया
सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर गांव सरसोद के पास टाटा मैजिक मानव रहित रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी। इस बीच बरवाला से हिसार की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ने टाटा मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रेन ने गाड़ी को करीब 210 मीटर तक घसीटा। मैजिक में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल 6 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के अधिकतर लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बरवाला के डीएसपी राजबीर सैनी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
हादसे में मरने वालों की पहचान
--बजरंग(31), कविता पत्नी बजरंग(26) , प्रीतम पुत्र बजरंग(2), दीपक पुत्र बजरंग 4 साल, पूजा पत्नी संतलाल 26 वर्ष, नंदिनी पुत्री संतलाल २ साल, संजीव पुत्र नरसीदास 32, सुनीता पत्नी, विजय, अनिता, केशव पुत्र विजय 3 साल, किरण पुत्री रतन,
हादसे में गंभीर घायल
अनिल, नितिन, नवनीत