फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic On Firozpur-Jalandhar Rail Section Closed Due To Flood

बाढ़ का असरः नौ दिन से फिरोजपुर-जालंधर रेल सेक्शन पर आवाजाही बंद, आगे ऐसा रहेगा हाल

Tue, 27 Aug 2019 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Aug 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic On Firozpur-Jalandhar Rail Section Closed Due To Flood
प्रतीकात्मक तस्वीर

मक्खू के पास सतलुज नदी पर बना धुस्सी बांध टूटने के कारण कई किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हुआ है। इस कारण रेल डिवीजन फिरोजपुर ने 19 अगस्त से फिरोजपुर और जालंधर के बीच चलने वाली लगभग आठ पैसेंजर ट्रेनें बंद की हुई हैं। 

विज्ञापन


उक्त ट्रेनें अभी कुछ दिन और नहीं चलेंगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक की फिटनेस मिलने के बाद ही इस पर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। बाढ़ के पानी से ट्रैक की मिट्टी भी कई स्थानों पर धंस गई है।
विज्ञापन


रेल डिवीजन फिरोजपुर के ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक फिरोजपुर और जालंधर के बीच ट्रेनों की आवाजाही बंद है। ये कब शुरू होगी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब उन्हें इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से रेलवे ट्रैक की फिटनेस मिल जाएगी उसी समय उक्त सेक्शन पर ट्रेनें चला दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई जगहों पर बाढ़ का पानी ट्रैक के दोनों तरफ कम हुआ है। ऐसी जगहों पर ट्रैक को चेक किया जा रहा है क्योंकि ट्रेन के वजन से ट्रैक धंस सकता है। 

ट्रैक को अच्छी तरह से चेक किया जा रहा है क्योंकि पानी से मिट्टी कमजोर पड़ जाती है और भारी चीज गुजरने से ट्रैक धंस सकता है। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक सही करने के बाद इस पर से सिर्फ डीजल इंजन गुजारा जाएगा। इसके बाद मालगाड़ी गुजारने के बाद ही पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी।


दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि ट्रेनें नहीं चलने से उन्हें बसों के माध्यम से यात्रा करनी पड़ रही है। बसों में किराया भी बहुत है। इससे उनका बजट बिगड़ गया है। फिरोजपुर से कई ऐसे यात्री हैं जो नौकरी करने के लिए मक्खू, कपूरथला, जालंधर व अन्य स्थानों पर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed