फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tokyo Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra down with High Fever, Tests Negative for Corona

हरियाणा: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को तेज बुखार और खांसी, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत

Sat, 14 Aug 2021 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 03:49 PM IST
सार

नीरज को तेज बुखार है और उनका गला खराब है। हालांकि राहत की बात ये है कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

विज्ञापन
Tokyo Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra down with High Fever, Tests Negative for Corona
नीरज चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की तबीयत खराब है। नीरज को तेज बुखार है और उनका गला खराब है। हालांकि राहत की बात ये है कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। सूत्रों के अनुसार, तबीयत खराब होने के कारण ही नीरज शुक्रवार को हरियाणा सरकार की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वे इस समारोह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे।
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा के सम्मान समारोहों का सिलसिला थम रहा है। बावजूद इसके उनका दिमाग अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों को लेकर ताना-बाना बुन रहा है। नीरज पहले घर जाकर अपनों के बीच आराम के पल गुजारना चाहते हैं। उसके बाद तैयारियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वह एक माह के आराम के बाद एनआईएस पटियाला में फिर से तैयारियां शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन

एशियाई, राष्ट्रमंडल खेल एजेंडे में

नीरज का कहना है कि इस साल डायमंड लीग के अलावा कुछ अन्य ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हैं जिनमें उन्हें शिरकत करनी थी, लेकिन थकावट होने और तैयारियां नहीं होने की वजह से उन्हें इन प्रतियोगिताओं से किनारा करना पड़ेगा। बिना तैयारियों के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरना ठीक नहीं रहेगा। फिलहाल उनके एजेंडे में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल सबसे ऊपर हैं।

ज्यादा दिन तैयारियों से दूर नहीं रहा जा सकता
नीरज यह भी कहते हैं कि ज्यादा दिनों तक तैयारियों से दूर नहीं रहा जा सकता है। इस लिए उन्होंने अपनी थकावट उतारने और सम्मान समारोहों से निपटने के लिए एक माह का समय दिया है। वैसे तो वह सर्दियों में दक्षिण अफ्रीका में तैयारियों के इच्छुक हैं, लेकिन हो सकता है कोरोना के चलते वह वहां नहीं जाएं और एनआईएस पटियाला में ही एक माह बाद तैयारियां शुरू करने की कोशिश करेंगे।

देश में पहली बार पानीपत में लाल से सुनहरा हुआ लेटर बॉक्स 
टोक्यो ओलंपिक के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के नाम पर डाक विभाग विशेष डाक टिकट जारी करने जा रहा है। नीरज के घर आने पर उन्हें यह डाक टिकट विशेष तौर पर भेंट की जाएगी। नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के सम्मान में पानीपत मुख्य डाकघर का लेटर बॉक्स सुनहरा कर दिया गया है। साथ ही उस पर लिखकर बताया गया कि लेटर बॉक्स का रंग क्यों बदला गया है। नीरज के गोल्ड जीतने के सम्मान में यह रंग बदला गया है। देशभर का यह पहला डाकघर है, जहां पर लेटर बॉक्स का लाल रंग की जगह सुनहरा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed