फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today's Convention of Sukhpal Singh Khaira in Bathinda

सुखपाल खैरा गुट ने पंजाब 'आप' को घोषित किया स्वतंत्र इकाई, बोले- नहीं सहेंगे तानाशाही फरमान

Fri, 03 Aug 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Fri, 03 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
 Today's Convention of Sukhpal Singh Khaira in Bathinda
सुखपाल सिंह खैरा की कन्वेंशन
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने के विरोध बठिंडा में वीरवार को आयोजित कन्वेंशन में विधायक सुखपाल सिंह खैरा के निशाने पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया रहे।
विज्ञापन


खैरा गुट ने केजरीवाल के खिलाफ खुली जंग का एलान करते हुए पार्टी की पंजाब इकाई को स्वतंत्र घोषित करने का प्रस्ताव पास किया। इसके साथ ही पंजाब में पार्टी संगठन के सभी पदों को निरस्त करने का एलान किया। उन्होंने दिल्ली हाईकमान को नेता प्रतिपक्ष पद से खैरा को हटाए जाने के फैसले पर विचार करने के लिए एक हफ्ते का समय भी दिया।
विज्ञापन


कन्वेंशन में खैरा की अगुवाई में पहुंचे छह आप विधायक कंवर संधू, नाजर सिंह मानशाहिया, जगदेव कमालू, जग्गा हिस्सूवाल, बलदेव सिंह जैतो, पिरमल सिंह ने वर्करों के साथ एक सुर में कहा कि ‘पंजाबियों, आप के जो 13 विधायक वीरवार की कन्वेंशन में नहीं पहुंचे, उनको अपने क्षेत्र के गांव में घुसने न दो। इन्होंने दिल्ली वालों की तरह पंजाब और पंजाबीयत से धोखा किया है। कन्वेंशन में करीब 40 हजार आप वर्कर पहुंचे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

 Today's Convention of Sukhpal Singh Khaira in Bathinda
सभा को संबोधित करते हुए खैरा
पास किए छह प्रस्ताव
1. कन्वेंशन में न पहुंचने वाले विधायकों को लोग अपने गांव में घुसने न दें। इन नेताओं ने दिल्ली के नेताओं के पीछे लगकर पंजाब के लोगों को धोखा दिया है। 
2. पंजाब में आम आदमी पार्टी के सभी पदों को निरस्त कर दिया गया। आने वाले दिनों में ये पद सृजित किए जाएंगे।
3. कन्वेंशन में हरपाल चीमा की बतौर नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को रद कर किया गया। 
4. जरूरत पड़ने पर हमख्याली पार्टियों से गठबंधन का फैसला। फिलहाल सभी आप के साथ ही रहेंगे।
5. पंजाब के 22 जिलों में वर्करों के साथ लगातार बैठकें करेंगे।
6. बतौर नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा के किए गए काम को सराहा गया।

केजरीवाल ने की पार्टी के सिद्धांतों की हत्या
इस मौके पर विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाबियों की सबसे बड़ी गलती तब हो गई जब वह दिल्ली से आए लुटेरों के पीछे लग गए और लोकसभा चुनाव में आप को चार संसदीय सीटें पार्टी की झोली में डाल दी। खैरा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल भी दूसरी पार्टियों के सिद्धांत पर चल पडे़ हैं। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों की हत्या कर दी। 

छोटेपुर को हटाने के बाद ही करना चाहिए था विरोध
जब सुच्चा सिंह छोटेपुर को दिल्ली वालों ने हटाया था तभी से ही पंजाब के आप वर्करों को भारी विरोध करना चाहिए था। लेकिन उस समय किसी कारण हम सब चुप रहे। लेकिन अब दिल्ली वालों के तानाशाही फैसलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खैरा ने कहा कि अगर वह पंजाब में अपनी मेहनत से पार्टी को खड़ा कर सकते हैं तो क्या वह दिल्ली के नेताओं से आप को आजाद नहीं करा सकते। खैरा ने कहा कि उनका और वर्करों का पहला मकसद दिल्ली वाले भ्रष्ट नेताओं से आप को आजाद कराना है। 

 Today's Convention of Sukhpal Singh Khaira in Bathinda
सुखपाल सिंह खैरा
कैप्टन और बादल मिले हुए हैं
खैरा ने अकाली दल व कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के मुखी प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह आपस में मिले हुए है। कैप्टन के चेहरे में सुखबीर का चेहरा नजर आता है। 
 
अलग पार्टी बनाने का संकेत
खैरा और छह विधायकों ने आप के बैनर तले ताकत मजबूत कर अलग पार्टी बनाने का संकेत दिया। कन्वेंशन के दौरान खैरा व उनके साथी विधायकों ने एक अलग पार्टी बनाने का संकेत देते हुए कहा कि वह आप के बैनर तले रहकर पार्टी को पंजाब में ताकतवर बनाएंगे और जरूरत पड़ी तो हमख्याली पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लडे़ जाएंगे। इस मौके विधायक कंवर संधू ने कन्वेंशन को संबोधन करते हुए कहा कि आप के जिन सिद्धांतों की बदौलत वह राजनीति में आए थे, पार्टी में वो सिद्धांत खत्म हो गए हैं।

अगर दिल्ली वाले नेताओं को भी दूसरी पार्टियों के सिद्धांतों को अपनाना था तो पंजाबियों के साथ क्यों खिलवाड़ किया। उन्होंने किया कि अगर दिल्ली के नेताओं ने खैरा को पद से हटाना ही था तो वह उनमें कमियां तो बताते कि खैरा के काम में कमी क्या है। संधू ने कहा कि अब पंजाब के लोग दिल्ली वाले नेताओं के तानाशाही फरमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

पंजाब के लोग दुखी हैं दिल्ली के फरमान से
आम आदमी पार्टी की स्टार प्रचारक नवजोत कौर लंबी ने कहा कि दिल्ली के नेताओं के तानाशाही फरमान से पंजाब के लोग दुखी हैं और वह पार्टी से अलग होने का मन बना चुके हैं। लेकिन मेहनत से खडे़ किए महल को वो टूटने नहीं देंगे। जिसके चलते वह पंजाब के लोगों से अपील करती हैं कि अब उन्हें खुद आगे बढ़ना होगा और दिल्ली वालों का सफाया करना होगा। लंबी ने कहा कि पंजाब के लिए पंजाब के ही आप लीडर खुद निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed