{"_id":"64bde816270effbc9e048c96","slug":"to-win-mission-2024-bharatiya-janata-party-plan-strategy-for-haryana-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मिशन 2024 के लिए भाजपा की आस, मोदी समेत तीन लाल का नाम करेगा कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मिशन 2024 के लिए भाजपा की आस, मोदी समेत तीन लाल का नाम करेगा कमाल
Mon, 24 Jul 2023 08:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:26 AM IST
सार
हरियाणा बनने से लेकर अब तक की प्रदेश की राजनीति में लालों का अहम रोल रहा है। ताऊ देवीलाल, चौधरी भजन लाल और चौधरी बंसीलाल का नाम इनमें प्रमुखता से लिया जाता है। इनके अलावा, अब हरियाणा में चौथे लाल मनोहर लाल भी हरियाणा की कमान संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिशन 2024 को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी बिसात बिछा दी है। रणनीति के तहत लोकसभा चुनावों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेहरे और हरियाणा के तीन लालों के दम पर दसों सीटों पर तीसरी बार कमल खिलाने की कोशिश करेगी। इनके अलावा, हरियाणा की राजनीति में अलग अलग क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले बड़े चौधरियों और दिग्गजों को भी भाजपा ने साध लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Haryana: खतरे के निशान के करीब पहुंच यमुना शांत, घग्गर, टांगरी व मारकंडा का जलस्तर भी घटा, 27 तक भारी बारिश
विज्ञापन
मौजूदा राजनीतिक हालात की बात करें तो चौधरी भजनलाल का परिवार भाजपा में शामिल हो चुका है। भव्य बिश्नोई भाजपा से विधायक हैं और कुलदीप बिश्नोई से भाजपा को प्रदेश के अलावा राजस्थान में भी उम्मीदें लगाए बैठी है। जबकि ताऊ देवीलाल परिवार की जजपा पार्टी प्रदेश में सरकार में शामिल है।
विज्ञापन
निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला भी सरकार के साथ हैं और खुद अमित शाह ने उनके घर जाकर उनको साधने का काम किया है। इसी प्रकार, इनेलो पहले से ही भाजपा की सहयोगी पार्टी रही है, इसलिए लोकसभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय नेता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधने से बच रहे हैं। फिलहाल, केवल चौधरी बंसी लाल परिवार ही भाजपा से दूर है।
दक्षिण हरियाणा में राव और बांगर में बीरेंद्र सिंह का प्रभाव
लाल परिवारों के अलावा बात करें तो दक्षिण हरियाणा की राजनीति में अपना मजबूत प्रभाव रखने वाले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भाजपा के सांसद हैं। वह न केवल गुरुग्राम, फरीदाबाद बल्कि महेंद्रगढ़ भिवानी की सीट पर भी प्रभाव डालते हैं। हालांकि, कई बार वह प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं, लेकिन हाईकमान लगातार उनको साधता रहा है। इसी प्रकार, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बांगर और जाट बहुल क्षेत्र में अपना दखल रखते हैं। खुद उनके बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार से सांसद हैं। बीरेंद्र सिंह भी जजपा और सरकार पर कई बार हमले बोल चुके हैं, बावजूद इसके लोकसभा चुनावों को देखते हुए हाईकमान उनको पूरा तवज्जो दे रहा है।
दसों लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां करके भाजपा तैयार कर चुकी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड
भाजपा हाईकमान ने हरियाणा को दसों सीटों को तीसरी बार जीतने का लक्ष्य रखा है। क्योंकि हरियाणा में भाजपा की पिछले नौ साल से सरकार है। इसलिए हाईकमान को उम्मीद है कि यहां यह कमाल हो सकता है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब देव खुद सभी लोकसभा क्षेत्रों को नाप चुके हैं। साथ ही दसों लोकसभा क्षेत्रों में अपनी रैलियां कर अपने मौजूदा सांसदों की जमीनी स्तर पर कितनी पकड़ है, इसका रिपोर्ट कार्ड भी तैयार कर चुके हैं। चुनाव में किसको दोबारा से मैदान में उतरना है और किसके स्थान पर नया चेहरा होगा, यह फैसला आगामी कुछ माह में होने वाला है।