{"_id":"64bd8bcd62eabe4ce808a683","slug":"water-level-of-rivers-decreased-in-haryana-danger-still-remains-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: खतरे के निशान के करीब पहुंच यमुना शांत, घग्गर, टांगरी व मारकंडा का जलस्तर भी घटा, 27 तक भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: खतरे के निशान के करीब पहुंच यमुना शांत, घग्गर, टांगरी व मारकंडा का जलस्तर भी घटा, 27 तक भारी बारिश
Mon, 24 Jul 2023 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/हिसार/रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/हिसार/रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:51 AM IST
सार
पानीपत में नदी किनारे के क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा और फतेहाबाद में भी खतरा बरकरार है। फतेहाबाद में तटबंध बनाने को लेकर इंद्रपुरा मोहल्ला और नगर परिषद कर्मचारियों में खींचतान भी हुई।
विज्ञापन
फतेहाबाद के हांसपुर चौक पर बाढ़ के पानी को देखने पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर बारिश थमने से प्रदेश में नदियां कुछ शांत हुई हैं, लेकिन शनिवार देर रात हथिनीकुंड बैराज से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से यमुना फिर उफान पर आ गई थी। नदी का पानी सीजन में दूसरी बार खतरे के निशान पर पहुंच गया। हालांकि रविवार दोपहर बाद यमुना कुछ शांत हुई।
विज्ञापन
वहीं, सिरसा और फतेहाबाद जिले में घग्गर नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद खतरा बरकरार है। फतेहाबाद में तटबंध बनाने को लेकर इंद्रपुरा मोहल्ला और नगर परिषद कर्मचारियों में खींचतान भी हुई। फतेहाबाद नगर परिषद ने इंद्रपुरा मोहल्ला और शक्ति नगर के पीछे बांध बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा टांगरी और मारकंडा का जलस्तर भी कम हुआ है।
विज्ञापन
पानीपत में यमुना अब 231.13 मीटर पर बह रही है। ये खतरे के निशान से मात्र चार इंच नीचे है। प्रशासन की टीम यमुना किनारे लगातार गश्त कर रही है। यमुना के तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी है। दो दिन से ग्रामीण सिंचाई विभाग की जेसीबी की मदद से पेड़ काटकर तटबंध को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
घग्गर पुल पर कम होता जलस्तर
बैराज से दोबारा अतिरिक्त पानी न छोड़ने पर यमुना का जलस्तर सोमवार को कुछ कम हो सकता है। सोनीपत में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान पर है। पानी 215.2 मीटर पर बह रहा है, जबकि खतरे की लाइन 217 मीटर है। यमुना क्षेत्र में तेजी से भूमि कटाव हो रहा है। बेगा घाट के टापू का भी काफी हिस्सा यमुना में बह चुका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
सहारनपुर रेल सेक्शन दुरुस्त, निकाली मालगाड़ी
अंबाला। अंबाला-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर 19 घंटे बाद दोपहर एक बजे ट्रेनों के संचालन को लेकर हरी झंडी दे दी गई। दोपहर 1.20 बजे उधमपुर से आई मालगाड़ी को सहारनपुर की तरफ भेजा गया। सुरक्षा को देखते हुए अंबाला-दुखेड़ी लाइन पर टांगरी पुल के नजदीक 10 किमी की गति रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं रविवार सुबह कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया तो कुछ को पानीपत के रास्ते गंतव्य तक भेजा गया।
फतेहाबाद खंड के 20 गांवों में स्कूल खोलने के आदेश जारी
शिक्षा विभाग ने फतेहाबाद खंड के 20 गांवों में स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि शहर के स्कूल बंद रहेंगे। रतिया खंड में फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे। रतिया रोड पर बनी ढाणियों में पानी कम होने लगा है।
27 तक भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जुलाई तक मध्य भारत में कई जगह भारी बारिश होगी। हिमाचल, उत्तराखंड व पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब, व चंडीगढ़ में 25 से 27 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 25-26 जुलाई को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
हथिनी कुंड बैराज पर घटा यमुना का जलस्तर, नहरों की सप्लाई बहाल
हथिनी कुंड बैराज में यमुना नदी का जलस्तर घटने से लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। रविवार शाम पांच बजे बैराज पर 59964 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिसमें से 41144 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। जलस्तर घटने के साथ ही सिंचाई विभाग ने नहरों में पानी की सप्लाई फिर से बहाल कर दी है।
बैराज से पश्चिमी यमुना नहर में 17010 क्यूसेक व उत्तर प्रदेश जा रही पूर्वी यमुना नहर में 1810 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार रात 12 बजे हथिनी कुंड बैराज पर अधिकतम 159135 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। पहाड़ों व यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में शनिवार को बारिश बंद होने से जलस्तर लगातार कम होता चला गया। रविवार सुबह 11 बजे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में 103516 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे जलस्तर घट कर महज 60304 क्यूसेक रह गया।
दोपहर एक बजे यमुना नदी में 59577 क्यूसेक, दो बजे 38297 क्यूसेक, तीन बजे 43476 क्यूसेक, शाम चार बजे 45568 क्यूसेक पानी यमुना नदी में बहा। शाम पांच बजे बैराज पर जलस्तर 59964 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना नदी में 41144 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ज्ञात हो कि दो दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर 251987 क्यूसेक पर पहुंच गया था। जिससे यमुना नदी में उफान पर आ गई थी। बैराज से निकला पानी 72 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।
करनाल के कुंडा कला में तेजी से भूमि कटाव
करनाल में कुंजपुरा ब्लॉक के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले गांव कुंडा कला के पास तेजी से भूमि कटाव शुरू हो गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी पत्थर, पेड़ व मिट्टी से भरे कट्टों को तटबंधों पर रखकर उसे मजबूत करने में लगे हैं।