फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three years long wait, now children's hospital is ready

Chandigarh News: तीन साल का लंबा इंतजार, अब जाकर बच्चों का अस्पताल बनकर तैयार

Sun, 10 Sep 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three years long wait, now children's hospital is ready
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में बच्चों के लिए बनाए जा रहे 32 बेड के आईसीयू वाले चाइल्ड डेडिकेटेड हॉस्पिटल का काम लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक हफ्ते के अंदर अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। कोविड के दौरान बच्चों के इलाज की व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही सरकार ने 32 बेड वाले आईसीयू अस्पताल के निर्माण का निर्देश दिया था, लेकिन कई बार तय तिथि गुजरने के बाद अब जाकर अस्पताल के निर्माण का कार्य पूरा हो पाया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज-2 के तहत 5.6 करोड़ रुपये मिले थे। इससे बच्चों के लिए 32 बेड का कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया जाना था। पहली बार 15 नवंबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा होना था, लेकिन यह तिथि कार्य योजना बनाने में ही निकल गई। चौंकाने वाली बात यह थी कि जिस अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग को न तो अलग से बिल्डिंग बनानी थी न ही मानव संसाधन की व्यवस्था करनी थी, उसे बनाने में तीन साल लग गए। स्वास्थ्य विभाग की धीमी रफ्तार के कारण इस अस्पताल के निर्माण की अवधि बढ़ाकर जनवरी 2022 की गई थी। उसके बाद ऊपर से दबाव बनने पर अस्पताल के निर्माण पर तेजी दिखाई गई। पिछले तीन से चार महीने में 70 प्रतिशत काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन

रेफर बच्चों को मिलेगा लाभ
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य प्रदेशों से गंभीर रूप से बीमार बच्चों को रेफर किया जाता है। ऐसे में पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर और जीएमसीएच-32 के बच्चों के आईसीयू के बेड लगभग हमेशा ही फुल होते हैं। ऐसे में जीएमएसएच-16 में भी सुविधा का अभाव होने के कारण ऐसे बच्चों के इलाज में परेशानी होती है। अब इस अस्पताल का संचालन शुरू हो जाने से रेफर बच्चों के इलाज में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed