फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three people killed in amonia gas boiler explosion in rajpura factory

पंजाबः अमोनिया गैस का बायलर फटने से 3 लोगों की मौत, 11 पहुंच गए अस्पताल

Wed, 21 Feb 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब) Updated Wed, 21 Feb 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
three people killed in amonia gas boiler explosion in rajpura factory
अमोनिया गैस का बायलर फटा
हरे मटर की पैकिंग करने वाली फैक्टरी में सोमवार देर रात अमोनिया गैस से भरा बायलर फटने से तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा पंजाब के राजपुरा में शंभू-घनौर राष्ट्रीय राज मार्ग पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित गांव संधारसी में हुआ। हादसे में 11 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हैं। जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मौके पर पहुंची अलग-अलग शहरों से एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर जहरीली गैस के रिसाव को कम करने का प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर डीसी पटियाला कुमार अमित सहित सिटी व सदर थाना राजपुरा प्रभारी, घनौर व शंभू थाना पुलिस प्रभारी अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की। मौके पर 108 एंबुलेंस की तीन गाड़ियों के साथ ब्रिचिंग आपरेटर सैट (बीए सेट) के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने घायलों को फैक्टरी से अपने मास्क पहनकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के हिसाब से दिहाड़ीदार मजदूर रखे जाते हैं

three people killed in amonia gas boiler explosion in rajpura factory
अमोनिया गैस का बायलर फटा
जानकारी के अनुसार गांव संधारसी में हिमालय फ्रेश प्रोटीन के नाम से हरे मटरों की पैकिंग करने वाली फैक्टरी है, जिसमें दिन-रात मटर की पैकिंग कर उन्हें ठंडा व ताजा रखने के लिए फैक्टरी में बने कोल्ड स्टोर में रखा जाता है। इसके लिए काम के हिसाब से दिहाड़ीदार मजदूरों को रखा जाता है।

सोमवार रात फैक्टरी में करीब 24 मजदूर काम पर थे। देर रात करीब एक बजे जोरदार धमाके से अमोनिया गैस सप्लाई करने वाला बायलर फट गया। फैक्टरी में आग लग गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस के रिसाव से फैक्टरी में काम कर रहे सुरिंद्र कुमार, राजिंद्र कुमार निवासी गांव भगौरा, चरन सिंह निवासी गांव सोगलपुर की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए।

चार गंभीर रूप से घायल हुए हुए लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 11 गंभीर रूप से हुए घायलों में मोहिंदू राम व शिवजी निवासी गांव जोगीपुर के अलावा जय प्रकाश, उमेश, निर्मल कुमार, वाजिद, बिंदअंसारी, जतिंद्र भगत, गुरिंद्र सिंह, जगी लाल व मनोज सभी घनौर निवासी शामिल हैं।

फैक्टर मालिक आए और चलते बने
हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि हमारे परिवार का एक ही सहारा था, उनके चले जाने स घर में कमाने वाला कोई नहीं है। मृतक राजिंद्र के भाई बिंदर शर्मा का कहना है कि फैक्टरी में हुए हादसे के करीब एक घंटे बाद फैक्टरी मालिक यशपाल सिंगला उर्फ पिंकी आए और दस्तावेज उठाकर चले गए। हादसे की सूचना भी उन्हें फैक्टरी कर्मचारियों ने दी।

एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची

three people killed in amonia gas boiler explosion in rajpura factory
अमोनिया गैस का बायलर फटा
राजपुरा फायर ब्रिगेड इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि बायलर फटने व आग लगने की जानकारी उन्हें 2 बजकर 25 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही राजपुरा सहित, मोहाली, डेराबस्सी, पटियाला, मंडी गोबिंदगढ़, नाभा, अंबाला कैंट व अंबाला शहर की एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग और गैस रिसाव पर काबू पाया। इतना ही नहीं बीए सेट की टीम ने जान की परवाह न करते हुए फैक्टरी के अंदर दाखिल होकर गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि लगातार आठ घंटों की मशक्कत के बाद आग व गैस रिसाव पर काबू पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्टरी में आग बुझाने व गैस रिसाव को नियंत्रित करने वाले उपकरण भी फैक्टरी में नहीं थे। जिसके चलते यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसा ग्रस्त फैक्टरी में 12 लोगों की हिस्सेदारी है। इनमें से दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की है। जांच के बाद प्रेसवार्ता में सारी जानकारी देने की बात की जा रही है।

नजदीकी गांवों में दहशत
अमोनियां गैस का बायलर फटने व गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत से नजदीकी ग्रामीणों को जैसे ही पता चला तो उनमें दहशत फैल गई। गांव वासी प्रीतम सिंह, पाल सिंह, भूपिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, सुशील कुमार, सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह आदि का कहना है कि अमोनिया गैस खतरनाक व जहरीली गैस है। जैसे-जैसे इसपर पानी पड़ता जाएगा यह बैठ जाएगी। लेकिन जैसे ही धूप निकलेगी गैस का प्रकोप बढ़ जाएगा और इलाके में बीमारी फैलने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग को इसके बारे लोगों को जागरूक करना चाहिए। ताकि लोगों में फैले डर को बाहर निकाला जा सके।

हादसे के लिए जो जिम्मेदार होगा, उस पर होगी कार्रवाई : डीसी
हादसे की जानकारी लेने पहुंचे इलाके के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों सहित डीसी पटियाला कुमार अमित ने बताया कि फैक्टरी में हुए हादसे की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके लिए क्या कमियां रहीं, इस पर जांच हो रही है। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed