{"_id":"5d9f57a98ebc3e93d0285c92","slug":"three-killed-including-pregnant-woman-in-ambulance-accident-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक से टकराई एंबुलेंस, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, होने थे जुड़वां बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक से टकराई एंबुलेंस, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, होने थे जुड़वां बच्चे
Thu, 10 Oct 2019 10:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अग्रोहा (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अग्रोहा (हिसार)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सहित तीन की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला का पति और एंबुलेंस सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायलों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गर्भवती महिला 27 वर्षीय रामरति व उसकी मां 40 वर्षीय बरवाला निवासी माया तथा एंबुलेंस चालक डाटा निवासी 36 वर्षीय चैन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गर्भवती महिला का पति दीपक और एंबुलेंस सहायक ढाणी गारण गांव निवासी 30 वर्षीय सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिला को एंबुलेंस में डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले जाया जा रहा था। रास्ते में बालक चौक पर एंबुलेंस टकरा गई। एंबुलेंस में सवार मां-बेटी, एंबुलेंस सहायक व एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गर्भ में थे जुड़वां बच्चे
गर्भवती महिला रामरति के पिता रामचंद्र के अनुसार उन्हें अल्ट्रासाउंड से पता चला था कि गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं। यह पहला बच्चा होना था और जुड़वां का पता चलने के बाद खुशी दोगुनी हो गई थी, लेकिन हादसे ने खुशियों को लील लिया।
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि गर्भ में जुड़वां बच्चे थे और उनकी मां के गर्भ में ही मौत हो गई। जांचकर्ता अग्रोहा थाना के एएसआई रामसिंह ने बताया कि गर्भवती महिला रामरति के पति दीपक के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।