फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three illegal religious place eliminated in Ramdrawar

रामदरबार में प्रशासन ने गिराए तीन अवैध धार्मिक स्थल

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
three illegal religious place eliminated in Ramdrawar
अवैध अतिक्रमण हटाने पर विरोध जताती महिला - फोटो : amar ujala

रामदरबार में मंगलवार को सरकारी जमीन पर बने तीन अवैध मंदिरों को एस्टेट ऑफिस ने गिरा दिए। इस दौरान प्रशासन को लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। महिलाओं का रोष बढ़ता देख महिला पुलिस ने मोर्चा संभाला और उग्र होतीं महिलाओं को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


मंदिरों के साथ 12 शटरिंग शेड को भी हटाया गया। इस दौरान बड़े स्तर पर सामान भी जब्त किया गया, इससे 12 ट्रक भर गए। इसके बाद सेक्टर-46 में भी अवैध बूथ और झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन यहां कुछ बूथ और झुग्गियां हटाने के बाद कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद लोगों ने भेदभाव करने का आरोप लगाया। आरोप लगा कि सिफारिशी लोगों की झुग्गियों को नहीं तोड़ा गया।
विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी के आदेशों पर सोमवार से प्रशासन ने अवैध तौर पर बनाए गए धार्मिक स्थलों के ढांचे गिराए जाने का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को धनास की पुनर्वास कॉलोनी में बनाए गए ढांचों को गिराया गया। छुट्टियों के कारण पांच दिन तक मामला शांत रहेगा। इसके बाद 19 अप्रैल को कैंबवाला में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्बल मार्केट पर मेहरबानी

मार्बल मार्केट पर प्रशासन की मेहरबानी बनी हुई है। इस मार्केट की ड्राइव तय करने के बाद रद्द कर दी जाती है। बार-बार ऐसा होने से प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। खासकर जिन कॉलोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव चलती है वह ऐसे आरोप लगाते हैं। यह पूरी मार्केट एग्रीकल्चर लैंड पर बनी है। कई बार इसके तोड़े जाने के आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed