{"_id":"5ec1111f8ebc3e9021208e1c","slug":"three-female-patients-cured-from-covid-19-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में तीन महिलाओं ने कोरोना को दिया मात, अब तक 98 हुए ठीक, बस चार मरीज अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में तीन महिलाओं ने कोरोना को दिया मात, अब तक 98 हुए ठीक, बस चार मरीज अस्पताल में
Sun, 17 May 2020 03:57 PM IST
ajay kumar
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के तीन और लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। वहीं, दोपहर तक कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। इसके बाद अब मोहाली में कोरोना को मात देने वाले लोगों की सख्या 98 हो गई। वहीं अब चार पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि चारों खतरे से बाहर है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने तीन मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य सभी मरीज भी तंदरुस्त हैं। इन लोगों को घर पर क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अब लगभग साफ हो गया है कि मोहाली जल्दी ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। साथ ही इसके बाद इलाके में सारे काम हो पाएंगे। जानकारी के मुताबिक रविवार को जिन तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। वह तीनों महिलाएं हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस: लुधियाना के छह साल के बच्चे की पीजीआई में मौत, एक और पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
वह सभी रोपड़ के सिविल अस्पताल में तैनात थीं। साथ ही उनका वहीं पर इलाज चल रहा था। इसमें दो महिलाएं खरड़ और एक कुराली की है। वहीं, अब एक्टिव मरीज केवल चार रह गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी ठीक हो गए हैं। हालांकि जो अब ठीक होकर घर जा रहे हैं। उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा।
उन्होंने बताया कि इनके घरों में रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। साथ ही सेहत की जांच होगी। इसके अलावा संबंधित इलाके की नगर काउंसिल के नुमाइंदों द्वारा उनके घरों से कूड़ा ले जाया जाएगा। बता दें कि है कि मोहाली में अब तक कुल 105 मरीज कोरोना के सामने आए है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।