फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three-day Children's Literature Festival at Tagore Theatre

लिटरेचर फेस्टिवल में बाल लेखकों के अनुभव

Sun, 30 Mar 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
 three-day Children's Literature Festival at Tagore Theatre

टैगोर थिएटर में अदब फाउंडेशन और दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की ओर से तीन दिवसीय चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


फेस्टिवल में देशभर से कई लेखक हिस्सा लेंगे। पहले दिन बच्चों को चित्रों के साथ कहानी, कलात्मक लेखन, अपने लिए किताबों का चयन करने विषयों के बारे में बारीकियां समझाई गईं। इसी दौरान प्रेस वार्ता में लेखकों ने साहित्य और लेखन से जुड़े अनुभव साझा किए।
 
बच्चों के लिए लिखना है ज्यादा मुश्किल : प्रिया
प्रिया कुरियन ने बताया कि उन्होंने कभी लिखने के बारे में नहीं सोचा था। अहमदाबाद के नेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई कि एक विज्ञापन कंपनी को ज्वाइन कर लिया, जहां वह बच्चों के लिए एनीमेटिड एड बनाती थीं।
विज्ञापन


एक दिन दिल्ली के असामी स्ट्रीट फेस्टिवल में हिस्सा लेने का मौका मिला तो वहां उन्हें ख्याल आया कि बच्चों के लिए कुछ ऐसी चीज बनाई जाए, जिसमें उन्हें मनोरंजन के साथ जानकारी भी मिले। इसी दौरान उन्होंने अपनी पहली किताब लिखी, जिसका नाम आई एम सो स्लीपी रखा। प्रिया ने बताया कि इलस्ट्रेशन के साथ कहानी को आगे बढ़ाना बहुत मजेदार होता है। पुराने समय में भी कॉमिक इसीलिए बहुत पसंद की जाती थीं। उन्होंने कहा बच्चों के लिए लिखना मुश्किल तो होता है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले बच्चों के मन को समझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed