फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three day 33th guldaudi show in terraced garden chandigarh

चंडीगढ़ में 33वां गुलदाऊदी शो 6 दिसंबर से, 268 किस्में देखने को मिलेंगी, दर्ज कराएं एंट्री

Wed, 20 Nov 2019 12:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Nov 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
three day 33th guldaudi show in terraced garden chandigarh
गुलदाउदी शो
टैरेस्ड गार्डन सेक्टर-33 में 33वां वार्षिक तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो 6 दिसंबर से शुरू होगा। इसमें किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो के चयन के बाद घोषणा की जाएगी। नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग ने गुलदाऊदी की 268 से भी अधिक किस्मों को डिस्प्ले करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम की ओर से कुछ दिनों में गमलों को सजाने का काम टैरेस्ड गार्डन में शुरू कर दिया जाएगा। हार्टिकल्चर विंग 10 हजार गमलों में लगे गुलदाऊदी को डिस्प्ले करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पहली दिसंबर से एंट्री शुरू होगी
पहली दिसंबर को नि:शुल्क एंट्री शुरू कर दी जाएगी जो कि 4 दिसंबर तक रहेगी। पांच दिसंबर को विजेताओं की घोषणा होगी। शो में सरकारी, अर्ध-सरकारी संस्थाएं, नर्सरी आदि अपने गमले या गुलदाऊदी को शो में डिस्पले करने के लिए एंट्री करा सकते हैं। शो के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


ये होंगी शो की किस्में
गुलदाऊदी शो में रेड वाइन, डेकोरेटिव पिंग, सुपर ग्लो, किकू ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल सहित 268 किस्में प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार गुलदाऊदी शो 6 दिसंबर से शुरू होगा। समापन 8 दिसंबर को होगा। गुलदाऊदी शो में 268 से भी अधिक किस्मों की गुलदाऊदी डिस्प्ले होगी। गुलदाऊदी शो शुरू होने से एक दिन पहले 5 दिसंबर को किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो का चयन करके इसकी बाद घोषणा की जाएगी।
- केपी सिंह, एसई, हार्टिकल्चर विंग, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed