{"_id":"59bd41084f1c1b1b688b4f95","slug":"three-accused-arrested-for-supply-heroin-ludhiana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से हेरोइन लाकर सप्लाई करने के आरोप में 3 गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से हेरोइन लाकर सप्लाई करने के आरोप में 3 गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन भी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 16 Sep 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े स्तर पर हेरोइन तस्करी करने और आतंकियों के मददगार गुरलाल सिंह उर्फ लाली को एसटीएफ की टीम ने मोती नगर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। अमृतसर के गांव होशियार नगर निवासी गुरलाल सिंह उर्फ लाली, तरनतारन के इमानत खां निवासी प्रभ सिंह और तरनतारन के गांव झब्बाल निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पाकिस्तान से बड़े स्तर पर हेरोइन मंगवाकर तस्करी करता है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मोती नगर इलाके में क्रेटा कार में बैठे तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। एसआई हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहले आरोपियों के कब्जे से आधा किलो हेरोइन बरामद की। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बार्डर फिरोजपुर में कंटीले तार के पास दबाकर रखी दो किलो हेरोइन बरामद की गई जो पाकिस्तान से मंगवाई हुई थी।
जानकारी के अनुसार गुरलाल सिंह आरोपी सीमा पार से एक्सप्लोसिव मंगवाकर आतंकवादियों को सप्लाई करता था। उसके अलावा वह हेरोइन भी मंगवाता था। वह पिछले करीब 20 से 25 साल से इस तस्करी के धंधे से जुड़ा हुआ है। अमृतसर में आरोपी के खिलाफ करीब छह से अधिक तस्करी के मामले दर्ज हैं। नशा तस्करी के मामले में उसे सजा भी हो गई थी लेकिन वह चालीस दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह जेल वापस नहीं गया और उसने बाहर आकर तस्करी शुरू कर दी।

पाकिस्तानी फोन और सिम भी बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी गुरलाल सिंह नशा और विस्फोटक तस्करी के धंधे से काफी समय से जुड़ा हुआ था। वह पंजाब के साथ साथ बाहरी राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को भी विस्फोटक सप्लाई करता था। इसके साथ ही वह काफी बड़ा तस्कर भी माना जाता है। विस्फोटक लेने के लिए वह बार्डर पार कर पाकिस्तान भी जा चुका है।
पाकिस्तानी फोन और सिम भी बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजपुर बार्डर के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे। फिरोजपुर बार्डर पर कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर पाकिस्तानी मोबाइल फोन का नेटवर्क आता है। आरोपी उस इलाके में जाकर पाकिस्तानी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। एसटीएफ की टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी गुरलाल सिंह के कब्जे से पाकिस्तानी मोबाइल फोन और वहां का सिम कार्ड भी बरामद किया है। जिस कार में आरोपी हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहे थे, वह आरोपी प्रभ सिंह की है।
जब आरोपी गुरलाल सिंह अमृतसर की जेल से पैरोल पर चालीस दिन की छुट्टी पर आया था तो उसने आते ही पाकिस्तान में रहने वाले नशा तस्करों के साथ संपर्क साधा। उसने वहां के तस्करों से 23 किलो हेरोइन बार्डर रास्ते से मंगवाई। उसने बीस किलो हेरोइन अलग अलग जगहों पर सप्लाई कर दी थी। तीन किलो हेरोइन के साथ उसके साथी गिरफ्तार हो गए थे जो अभी जेल में बंद है। उस समय भी आरोपी गुरलाल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।