फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threat to Navjot Sidhu Voice, Doctors Adviced to Take Complete Rest for Five Days

नवजोत सिद्धू के फैन्स के लिए बुरी खबर, डॉक्टर बोले- आवाज को खतरा, नहीं माने तो चली जाएगी

Fri, 07 Dec 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Threat to Navjot Sidhu Voice, Doctors Adviced to Take Complete Rest for Five Days
नवजोत सिद्धू
 तीन राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों में दहाड़ने के कारण कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ गई है। लगातार चुनाव रैलियों ने उनके वोकल कॉर्ड्स पर बुरा असर डाला है। डॉक्टरों ने सिद्धू को पांच दिन तक आराम की सलाह दी है। पाकिस्तान से एक और विवादास्पद दौरे से लौटते ही कांग्रेस ने सिद्धू को चुनाव प्रचार पर भेज दिया था। वह पिछले 17 दिन से लगातार चुनाव अभियान में थे।
विज्ञापन

 

इस दौरान सिद्धू ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ताबड़तोड़ 70 चुनावी रैलियां की थीं। तीनों ही राज्यों में सिद्धू की डिमांड काफी ज्यादा थी। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला था। लेकिन रैलियों में लगातार भाषण ने उनके वोकल कॉर्ड्स पर बुरा असर डाला है।

विज्ञापन



 


डॉक्टरों का कहना है कि अगर एहतियात न बरती गई तो इससे उनकी आवाज पर भी बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टरों ने सिद्धू को 3-5 दिन के मुकम्मल आराम की सलाह दी है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सिद्धू पहले ही एम्बोलिज्म ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इसलिए लगातार हवाई यात्रा उनके लिए नुकसानदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ साल पहले ज्यादा हवाई यात्रा के कारण ही वह डीवीटी की समस्या से प्रभावित हो गए थे। उन्होंने कई सारे ब्लड टेस्ट करवाए हैं। डॉक्टरों की सलाह से वह मुकम्मल जांच और रिकवरी के लिए किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उनको सांस लेने के अभ्यास और फिजियोथेरेपी के साथ दवाएं दी जा रही हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed