शिवसेना नेता की हत्या: पंजाब में फिर से हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का खतरा, पाकिस्तान से रची जा रही साजिश
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पंजाब में हिंदू नेता निशाने पर हैं। पंजाब में आरएसएस व शिवनेता नेताओं की हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची जा रही है ताकि सूबे का माहौल खराब किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक बार फिर से हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का खतरा मंडराने लगा है। उनको मारने की पाकिस्तान से साजिश रची जा रही है। पिछले दो दिन की घटनाओं ने केंद्र सरकार से लेकर सूबे की काउंटर इंटेलिजेंस टीम के माथे पर बल डाल दिए हैं। पांच साल पहले भी पंजाब में टारगेट किलिंग में कई हिंदू नेताओं को जान से हाथ धोना पड़ा था, जिसमें प्रदेश के आरएसएस के सह संचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा भी शामिल थे। आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की जा रही है, उसमें भी टारगेट हिंदू संगठन हैं।
पंजाब में आरएसएस व हिंदू नेता निशाने पर
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पंजाब में हिंदू नेता निशाने पर हैं। पंजाब में आरएसएस व शिवनेता नेताओं की हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची जा रही है ताकि सूबे का माहौल खराब किया जा सके। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को टिब्बा रोड स्थित ग्रेवाल कॉलोनी में पंजाब शिवसेना के नेता अश्विनी चोपड़ा के घर पर मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने कथित तौर पर फायरिंग की थी।
फरवरी में मिला था इनपुट, पंजाब में हिंदू नेताओं को खतरा
फरवरी में केंद्रीय गुप्तचर एजेंसी ने पंजाब की एजेंसियों को आगाह किया था कि सूबे में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग की साजिश रची जा रही है और उनकी हत्या कर सनसनी फैलाई जा सकती है। पंजाब सरकार ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा तो बढ़ा दी लेकिन हत्यारे फिर भी वारदात करने में कामयाब हो गए।
दरअसल, हरियाणा पुलिस ने फरवरी माह में चार आतंकवादियों को जुआं गांव से सागर उर्फ बिन्नी, जतिन, सुनील और गांव राजपुर से सुरेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एके-47 सहित विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। ये खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े आतंकियों के लिए काम कर रहे थे।
मोहाली में हिंदू संगठन के एक नेता की हत्या के लिए निकलने वाले थे कि पुलिस को भनक लग गई, तभी केंद्र की एजेंसी ने पंजाब के गृहमंत्रालय को लिखा था कि पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग की साजिश विदेश में रची जा रही है।
कब-कब हुई हत्याएं
- अप्रैल 2016: प्रमुख नामधारी संप्रदाय से माता चांद कौर (88), लुधियाना के निकट भैनी साहिब में पंथ मुख्यालय के बाहर मारे गए थे। सीबीआई ने जांच की है लेकिन कोई सुराग नहीं।
- 6 अगस्त 2016: पंजाब में आरएसएस के प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा (रिटायर्ड) की जालंधर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 14 जनवरी 2017: अमित शर्मा जोकि श्री हिंदू तख्त के प्रचार प्रबंधक थे, लुधियाना में मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने गोली मार दी थी।
- फरवरी 2017: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पिता-पुत्र सतपाल और रमेश की खन्ना में दो हमलावरों ने हत्या कर दी थी।
- आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की 17 अक्तूबर 2017 को उनके घर के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।
- खन्ना के ललहेड़ी रोड चौक पर 23 अप्रैल 2017 को शिवसेना पंजाब के खन्ना हलका प्रधान दुर्गा गुप्ता की बाइक सवार हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
- 30 अक्तूबर 2017 को पंजाब के अमृतसर में हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या कर दी गई थी। विपन को करीब 15 गोलियां मारी गई थीं।