Amritsar: पर्यटकों से गुलजार होने लगी गुरुनगरी, नववर्ष पर लाखों श्रद्धालु होंगे श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक
नववर्ष से पहले बड़ी तादाद में पर्यटक और श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर पहुंच चुके हैं। सभी होटल और रेस्तरां फुल हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अमृतसर गुलजार हो उठा है। देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से भी श्रद्धालु और पर्यटक गुरु नगरी पहुंचने शुरू हो गए हैं। नव वर्ष पर दो लाख के करीब श्रद्धालु व पर्यटकों के गुरु नगरी में आने की संभावना है। वर्ष के पहले दिन श्री हरमंदिर साहिब जी से जारी होने वाले हुक्मनामा को संगत श्रद्धा से सुनती है ताकि उनका सारा वर्ष सुख शांति व तरक्की वाला रहे। वर्ष की शुरुआत श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेककर श्रद्धालु करते हैं। इस कारण श्री हरमंदिर साहिब जी को जाने वाले रास्ते हेरीटेज स्ट्रीट पर पैर रखने की जगह नहीं है।
रंगबिरंगी लाइटों से सजीं इमारतें
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर की अलग-अलग इमारतें, श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्रीराम तीर्थ को भी रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने भी सख्त सुरक्षा प्रबंध व नाकाबंदी की है। शहर में अलग-अलग जगहों पर विशेष नाके लगाए जा चुके है। करीब 820 पुलिस कर्मचारी सड़कों, नाकों और धार्मिक स्थानों के आसपास और रास्तों पर तैनात हैं।
होटल, सराएं व गेस्ट हाउस फुल
महानगर के छोटे बड़े होटल, सराएं व गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। वाल्ड सिटी के अलावा सिविल लाइन के तमाम होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं और अब वेटिंग चल रही है। होटलों व सराय में एक हजार रुपये से लेकर 30 हजार तक की बुकिंग हुई है। इसके चलते श्री हरमंदिर साहिब जी के सभी यात्री निवास फुल हो गए हैं।
वाल्ड सिटी होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कंडा कहते हैं कि होटल व सराय सभी बुक होने के बावजूद अभी तक पर्यटकों की बुकिंग रिक्वेस्ट आ रही है, क्योंकि श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकने के बाद पर्यटक हिमाचल में हुई हिमपात को भी देखने के लिए उत्सुक हैं। दूसरी ओर नववर्ष पर लगभग सभी होटल और रेस्तरां ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दे रहे हैं।
#WATCH | Punjab: Devotees offer prayers at Golden Temple in Amritsar on the last day of the year 2023. pic.twitter.com/BzelR4EPEW
— ANI (@ANI) December 31, 2023