फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time the highest rainfall occurred in July, 445.5 mm of water fell

इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा हुई बारिश, 445.5 एमएम गिरा पानी

Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
This time the highest rainfall occurred in July, 445.5 mm of water fell
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को एकबार फिर झमाझम बारिश हुई। दिनभर में 9 घंटे में 32.2 एमएम पानी गिरा। खास बात यह है कि इस वर्ष जुलाई में शहर में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जुलाई से 21 जुलाई शाम 5.30 बजे तक कुल 445.5 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

अभी आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। इससे पहले 2019 में जुलाई माह में 319.4 एमएम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के पास 2011 से आंकड़े मौजूद हैं। इसके अनुसार 12 वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है। हालांकि माना जा रहा है कि इससे पहले भी कभी शायद ही इतनी बारिश हुई होगी क्योंकि विभाग के पास एयरपोर्ट के इलाके में होने वाली बारिश के 2002 तक आंकड़े हैं और उसके अनुसार भी कभी जुलाई माह में इतनी बारिश नहीं हुई है। एयरपोर्ट के पास के इलाकों में हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2005 में 411 एमएम बारिश हुई थी। उसके अनुसार भी इस जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
विज्ञापन

बारिश हुई तो खोलना पड़ सकता है फ्लड गेट
वीरवार को सुबह हुई बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण ट्रैफिक पुलिस ने सुबह सेक्टर 17/18/8/9 प्रेस लाइट प्वाइंट, सेंट्रा लाइट प्वाइंट, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-18/19/20/21 और कॉलोनी नंबर-चार के रास्तों को डायवर्ट कर दिया। इससे दूसरे मार्गों पर भी खासा जाम से लोगों को जूझना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के साथ आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सुखना लेक भी पानी से लबालब है। आने वाले दिनों में अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो लेक का फ्लड गेट फिर खोलना पड़ सकता है। इससे पहले शनिवार देर रात लेक का जल स्तर खतरनाक स्तर 1163 फुट पर पहुंच गया था, जिसके चलते प्रशासन को सुखना का फ्लड गेट खोलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार डिग्री गिरा पारा, 29.7 डिग्री पहुंचा तापमान
बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। चंडीगढ़ में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 30.54 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।
जुलाई माह में अब तक हुई बारिश
वर्ष माह में बारिश (एमएम)
2021 128.6
2020 302.6
2019 319.4
2018 219.7
2017 160.6
2016 156.4
2015 248.9
2014 125.4
2013 206.9
2012 271.5
2011 214.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed