फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third Degree Torture Allegation on Police man by Accused, who Painted Black to Rajiv Gandhi Statue

राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले आरोपी बोले- थर्ड डिग्री दी, केश उखाड़े, भूखा रखा

Fri, 28 Dec 2018 04:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Dec 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Third Degree Torture Allegation on Police man by Accused, who Painted Black to Rajiv Gandhi Statue
राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले दोनों आरोपियों ने कोर्ट में बोलते हुए पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों ने अदालत के सामने बयान में दो पुलिस मुलाजिमों पर रिमांड के दौरान मारपीट करने और उनकी दस्तार उतारकर केश खींचने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने वीरवार को अदालत में दिए बयान में कहा कि मारपीट के दौरान पुलिस मुलाजिमों ने उनकी वीडियो भी बनाई है। जिन्हें आगे राजनीतिक आकाओं को भेजकर खुश किया जा रहा है। अदालत ने दोनों के बयान लेने के बाद इलाका मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

पगड़ी उतारी, केश खींचे और भूखा रखा

गुरदीप सिंह गोशा के वकील गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान गोशा और मीत पाल दुगरी के साथ पुलिस ने बुरा व्यवहार किया है। अदालत में दर्ज बयान में दोनों ने साफ कहा है कि पुलिस हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और कांस्टेबल रोहित कुमार ने उनके साथ मारपीट की। उनकी पगड़ी उतारकर केश खींचे गए और रातभर भूखा रखा।

यही नहीं कड़ाके की सर्दी के बावजदू पुलिस ने उन्हें रजाई तक नहीं दी। मारपीट के दौरान उनकी वीडियो भी बनाई गई है। उन्हें शक है कि यह वीडियो पुलिस मुलाजिमों ने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए भेजी है, ताकि उन्हें बताया जा सके कि वह किस तरह उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

दोनों आरोपियों ने अपने बयान अदालत में दिए हैं, इसलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है। अदालत ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं तो जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
- सुखचैन सिंह गिल, पुलिस कमिश्नर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed