फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves looted goods and cash from home in MS Enclave

Chandigarh News: एमएस एनक्लेव में चोरों ने घर से सामान और नकदी उड़ाई

Sun, 20 Aug 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves looted goods and cash from home in MS Enclave
जीरकपुर। ढकोली के एमएस एनक्लेव में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ढकोली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। मौके से दो नशे के इंजेक्शन और चाकू बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस समय चोरी हुई उस समय घर में कोई भी नहीं था। शिकायतकर्ता इंदर कुमार ने बताया कि चोरों ने घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर रसोई और बाथरूम में जितने भी नल लगे हुए थे, सब निकाल लिए। उसके अलावा 10 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

इंदर कुमार ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे और पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार भी अपने घर गए थे। उनके घर के सामने वाले घर में एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है लेकिन उसमें कुछ भी नहीं दिखा। मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed