फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in panchkula, family is in dushehra mela, panchkula sector 11 theft

दशहरा देखने गया परिवार, चोरों ने किया हाथ साफ

Wed, 12 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 12 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
theft in panchkula, family is in dushehra mela, panchkula sector 11 theft
- फोटो : Demo Pic
पंचकूला में दशहरा मेले में गए सेक्टर-11 के एक परिवार के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता परिवार को तब चला जब परिवार अपने घर साढ़े छह बजे पहुंचा। जानकारी मिलते ही पीड़ित टीचर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सेक्टर-11 के सरकारी मकानों मे रहने वाले संस्कृत के अध्यापक मगन लाल ने बताया कि वह शाम चार बजे परिवार सहित दशहरा उत्सव देखने सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में गए थे। वह जैसे ही वापस लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। मकान नंबर-1210 के रहने वाले मगन लाल सेक्टर-6 के सरकारी स्कूल में संस्कृत के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि वह दशहरा उत्सव से करीब 6.30 बजे वापस लौटे तो देखा कि कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से टेलीविजन, करीब 50 हजार रुपये की नगदी और ज्वेलरी उड़ा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने उनका पासपोर्ट, आरसी और अन्य कीमती सामान भी चुरा लिया। 
विज्ञापन


अध्यापक ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। शिक्षक ने कहा कि चोरों ने काफी आराम से कमरों की तलाशी ली है। उन्होंने कहा कि चोरों ने उनके कागजात नहीं छोड़े। उन्होंने कहा कि पूरा सामान चेक करने के बाद पता चल पाएगा कि कुल कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घर में गहने और नगदी के साथ टेलीविजन भी गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed